अमरीश पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
मिस्टर इंडिया
साल 1987 में रिलीज हुई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में अमरीश पुरी ने विलेन का किरदार निभाया था। मोगैंबो के रूप में वह खूब जमे थे। फिल्म में उनके किरदार को बेहद खतरनाक दिखाया गया था। फिल्म में उनके एक इशारे पर उनके आदमी अपनी जान दे देते हैं। बच्चों की मदद करने वाले अनिल कपूर जब मोगैंबो से मिलते हैं तो वह परेशान हो जाते हैं। फिल्म का एक मशहूर डायलॉग है 'मोगैंबो खुश हुआ।' फिल्म में श्री देवी और अनिल कपूर लीड रोल में थे।
अमरीश पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में अमरीश पुरी ने काजोल के पिता बलदेव सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में वह काफी सख्त पिता बने थे। वह शाहरुख खान और काजोल की शादी के खिलाफ होते हैं। हालांकि आखिरी वक्त में वह बेटी की जिद के आगे हार जाते हैं और बेटी को शाहरुख खान के साथ जाने के लिए इजाजत दे देते हैं। फिल्म का डायलॉग 'जा सिमरन जा जी ले अपनी जिंदगी' बहुत मशहूर हुआ था।
अमरीश पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
नायक
अनिल कपूर स्टारर नायक में अमरीश पुरी ने एक भ्रष्ट मुख्यमंत्री का किरदार निभाया था। फिल्म में उन्होंने ऐसे नेता का किरदार निभाया था जो अपना काम जिम्मेदारी के साथ नहीं करता है लेकिन लोगों को ये दिखाता है कि उनके ऊपर बहुत दबाव है। हालांकि एक इंटरव्यू के बाद उनके जीवन में बड़ा बदलाव आता है। इस फिल्म में दर्शकों ने अमरीश पुरी को बहुत पसंद किया था।
अमरीश पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
गदर
सनी देओल स्टारर फिल्म 'गदर' में अमरीश पुरी ने पाकिस्तान के लाहौर के मेयर अशरफ अली का किरदार निभाया था। जिसकी बेटी सकीना (अमीषा पटेल) से सनी देओल को प्यार हो जाता है। फिल्म में अमरीश पुरी ने ऐसा दमदार अभिनय किया कि साल तक उनके डायलॉग दर्शकों को याद रहे। जब-जब फिल्म में उनका और सनी देओल का आमना-सामना हुआ वो सीन यादगार हो गए।
अमरीश पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
विरासत
विरासत में भी अमरीश पुरी ने एक पिता का रोल निभाया था। लेकिन इस बार वह नरम दिल पिता बने थे। फिल्म में उनका किरदार राजा ठाकुर का था, जिसका बेटा (अनिल कपूर) विदेश से पढ़ाई करके आता है। राजा ठाकुर चाहते हैं कि बेटा उनके साथ रहे पर बेटा शहर जाकर काम करना चाहता है। फिल्म में पिता पुत्र के रिश्ते को बखूबी दिखाया गया है।
अमरीश पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
दामिनी
दामिनी में अमरीश पुरी ने एक वकील चड्ढा का किरदार निभाया था। सनी देओल दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए अदालत जाते हैं लेकिन अमरीश पुरी वकील के रूप में उन्हें कड़ी टक्कर देते हैं। अमरीश पुरी अदालत में अपनी दलीलों को बहुत ही अच्छी तरीके से रखते हैं। फिल्म में उनके किरदार को खूब सराहा गया है।
अमरीश पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
कोयला
कोयला में अमरीश पुरी ने राजा साहब का किरदार निभाया था। फिल्म में अमरीश पुरी अय्याश और खतरनाक अपराधी बने थे। फिल्म में दिखाया गया कि अमरीश पुरी धोखे से एक लड़की से शादी कर लेते हैं। इसके बाद उनका टकराव शाहरुख खान से होता है।
अमरीश पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
हलचल
हलचल फिल्म में अमरीश पुरी ने एक ऐसे पिता का रोल निभाया, जो अपने चारों बेटों की शादी के सख्त खिलाफ होता है। अमरीश पुरी को इस बात पर बहुत फख्र होता है कि उनके बेटे उनका कहना मानते हैं। अमरीश पुरी को जब पता चलता है कि उनके बड़े बेटे ने शादी कर ली है तो वह उसे बहुत पीटते हैं। फिल्म में उनके किरदार को खूब सराहा गया। इस कॉमेडी फिल्म में उनके किरदार को सराहा गया।
अमरीश पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
नगीना
अमरीश पुरी के सबसे दमदार किरदारों में नगीना में निभाई गई उनकी भूमिका भी शामिल है। फिल्म में उन्होंने एक तांत्रिक भैरोनाथ का किरदार निभाया था। फिल्म में दिखाया गया है कि वह नागमणि हासिल करना चाहते हैं ताकि वह और ताकतवर हो जाएं। हालांकि फिल्म में उनका टकराव श्रीदेवी से होता है। लोगों को आज भी उनका किरदार याद है।
अमरीश पुरी
- फोटो : सोशल मीडिया
मुझे कुछ कहना है
फिल्म मुझे कुछ कहना है में अमरीश पुरी ने तुषार कपूर के दादा का किरदार निभाया था। उन्होंने इस फिल्म में अपने किरदार को कॉमेडी का तड़का दिया था। वह फिल्म में अपने पोते का भरपूर सपोर्ट करते हैं। उन्हीं की बदौलत तुषार कपूर अपना प्यार पाने में सफल होते हैं। अमरीश पुरी के इस मजाकिया किरदार को खूब पसंद किया गया था।