फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली बॉलीवुड वाली: मां को मिला तोहफा, गुरुकुल में टूटा नियम; हिंदी फिल्मों में यूं मना रोशनी का त्योहार

Sun, 08 Nov 2026 11:00 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • भारतीय संस्कृति को पर्दे पर जाग्रत होते कई बार देखा जा चुका है। 
  • आज दिवाली के पर्व पर बॉलीवुड फिल्मों के खास सीन्स के बारे में पढ़िए। 
  •  ‘कभी खुशी कभी गम’ से लेकर ‘तारे जमीन पर’ तक दिवाली के यह दृश्य दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं। 
विज्ञापन
बॉलीवुड की दिवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्यौहारों का बॉलीवुड से भी गहरा नाता है। आज दिवाली के इस पर्व पर फैंस के साथ सेलिब्रिटीज भी काफी धूम-धाम से इसकी तैयारियों में लगे हुए हैं। वहीं निर्देशकों ने भी इस खास दिन को पर्दे पर कई बार दिखाया है। जानें फिल्में और उनके दिवाली के खास पलों के बारे में…
विज्ञापन
Trending Videos

कभी खुशी कभी गम - फोटो : स्क्रीन ग्रैब

कभी खुशी कभी गम
करण जौहर की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का दिवाली सीक्वेंस बॉलीवुड के सबसे यादगार दृश्यों में शामिल है। इस सीन में राहुल (शाहरुख खान) 10 साल बाद अपने घर लौटता है। उधर मां नंदिनी (जया बच्चन) को बेटे के आने का एहसास हो जाता है और वह दरवाजे की ओर दौड़ पड़ती हैं। फिल्म का टाइटल ट्रैक इस भावुक मिलन को और खास बना देता है। दिवाली की रोशनी, दीयों की सजावट और मां-बेटे का प्यार इस दृश्य की खूबसूरती बढ़ाते हैं। यह सीन त्योहार को अपनों के लौटने और परिवार के मिलन का प्रतीक बनाता है।

फिल्म मोहब्बतें - फोटो : सोशल मीडिया

मोहब्बतें 
आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'मोहब्बतें' में प्यार और परंपराओं के बीच टकराव देखने को मिलता है। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान अभिनीत इस फिल्म में गुरुकुल का अनुशासन और उत्सवों का माहौल फिल्म को दर्शकों के लिए खास बनाता है। फिल्म के इस सीन में रोमांस, दिवाली की रौशनी और खुशियों को दिखाया गया है। फिल्म में दिवाली के खास सीन को दिखाने के लिए गाना ‘पैरों में बंधन है’ गाना फिल्माया गया है। शाहरुख खान का किरदार राज आर्यन गुरुकुल में प्यार और खुशियों को जगह देने की कोशिश करता है।

फिल्म वास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

वास्तव 
महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी संजय दत्त की फिल्म 'वास्तव' का दिवाली सीक्वेंस बेहद यादगार है। इस सीन में रघु (संजय दत्त) अपनी मां (रीमा लागू) के सामने 50 तोला सोने की चेन लेकर पहुंचता है। मां अपने बेटे को इस तरह देखकर भावुक हो जाती हैं। दिवाली के त्योहार और घर में खुशियों के माहौल के बीच रघु की जिंदगी का कड़वा सच भी सामने आता है। मां-बेटे के इस दृश्य में जहां एक तरफ त्योहार की रौनक है, वहीं दूसरी तरफ अपराध की दुनिया में फंसे बेटे को लेकर मां की चिंता भी दिखाई देती है। इस सीन को दर्शकों ने सिनेमाघरों में काफी प्यार दिया था। 

फिल्म तारे जमीन पर - फोटो : सोशल मीडिया

तारे जमीन पर
आमिर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'तारे जमीन पर' का दिवाली से जुड़े इस सीन ने दर्शकों को भावुक कर दिया था। फिल्म में ईशान अवस्थी (दर्शील सफारी) को पढ़ाई में कमजोर होने के कारण बोर्डिंग स्कूल भेजने की बात कही जाती है। इस पर ईशान सबसे अलग घर की छत पर अलग उदास बैठा रहता है। इसके बाद दूसरे साल दिवाली के मौके पर जब दूसरे बच्चे अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने की खुशियां मनाते हैं, तब ईशान अपने घर और माता-पिता को याद करता है। उसके अकेलेपन और उदासी को देखकर दर्शकों की आंखें नम हो जाती हैं।

फिल्म गोलमाल 3 - फोटो : सोशल मीडिया

गोलमाल 3 
गोलमाल 3 में जॉनी लीवर ने पप्पी भाई का किरदार निभाया है। उनके इस किरदार को भूलने की बीमारी हो जाती है। इससे फिल्म में एक मजेदार सीन बन जाता है। पप्पी भाई दिवाली पर सबको होली की शुभकामनाएं देते नजर आते हैं। इस सीन को आज भी गोलमाल फ्रेंचाइजी के फैंस याद करते हैं।

विज्ञापन

फिल्म चाची 420 - फोटो : सोशल मीडिया

चाची 420 
कमल हासन के निर्देशन में बनी फिल्म 'चाची 420' में दिवाली कॉमेडी और भावनाओं का दिलचस्प संगम है। फिल्म में कमल हासन ने जयप्रकाश राव और चाची का दोहरा किरदार निभाया है। अपनी बेटी भारती के करीब रहने के लिए जयप्रकाश चाची का भेष धारण करता है। फिल्म में पटाखों और उत्सव के माहौल के बीच चाची और भारती के रिश्ते की झलक देखने को मिलती है। फिल्म का यह हिस्सा दर्शाता है कि एक पिता अपनी बेटी के लिए किस हद तक जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें