फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आए थे बताने, कोई मिला ही नहीं'; क्या अमिताभ बच्चन को सता रहा है कोई गम? क्रिप्टिक पोस्ट पर नेटिजंस हुए चिंतित

Sat, 20 Jun 2026 10:27 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan Post: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। फिलहाल उनके एक ट्वीट पर चर्चा छिड़ गई है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। साथ ही नियमित रूप से ब्लॉग भी लिखते हैं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वे लगातार कुछ न कुछ लिखते रहते हैं। हालांकि, उनके ज्यादातर ट्वीट नेटिजंस को कंफ्यूज करते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। बिग बी अपने हालिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

विज्ञापन


बिग बी ने लिखा- 'कोई मिला ही नहीं'
अमिताभ बच्चन ने एक्स पर बीते दिन शुक्रवार को एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें लिखा था, 'सुनो बताते हैं'। इसके बाद आज रविवार को एक अन्य पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'अरे यार क्या बताएं? आए थे बताने, कोई मिला ही नहीं'। 

नेटिंजस रह गए हैरान
अमिताभ बच्चन के इस क्रिप्टिक से पोस्ट पर नेटिजंस हैरान रह गए हैं। कुछ यूजर्स को चिंता सता रही है कि आखिर ऐसी कौन सी बात है, जो बिग बी शेयर करना चाहते हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने सवालों की झड़ी लगा दी है। वहीं, कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'बच्चन साहब कौन सा गम सता रहा है आपको हमारी तरह'।
विज्ञापन






लोग बोले- 'करोड़ों हैं आपको सुनने वाले'
अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- 'सर, आपको सुनने वाले करोड़ों की संख्या में हैं। आप बताइए तो सही'। वहीं, एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है, 'बताना क्या है? महानायक ट्वीट करके सिर्फ मौज लेते हैं'। एक यूजर ने लिखा है, 'पेट्रोल डीजल का दाम बताने आए थे क्या'? वहीं एक यूजर ने लिखा है, 'आप सिर्फ अपनी फिल्म का बताइए, बाकी सब छोड़िए'।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन वर्क फ्रंट
अमिताभ बच्चन इन दिनों निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस पौराणिक साइंस-फिक्शन फिल्म में प्रभास, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी भी अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें