फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: 82 की उम्र में इंस्टाग्राम चलाना सीख रहे बिग बी, शेयर किया ऐसा वीडियो जमकर हो रही तारीफ

Tue, 29 Jul 2025 11:51 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan Viral Video: सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन ने एक नया वीडियो शेयर किया है। जानिए वीडियो में क्या कुछ है खास।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानायक अमिताभ बच्चन 82 साल की उम्र में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर एक्स पर पोस्ट करते रहते हैं और कई बार अपने ब्लैंक ट्वीट्स से भी सुर्खियां बटोरते रहते हैं। अब उम्र के इस पड़ाव में बिग बी इंस्टाग्राम चलाना सीख रहे हैं। 

इंस्टाग्राम समझने की कोशिश कर रहे बिग बी

विज्ञापन

82 साल के अमिताभ बच्चन ने आज इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बिग बी इंस्टाग्राम को समझने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में बिग बी ने अपने खास अंदाज के साथ यह माना कि वह अभी भी खुद को यह सिखा रहे हैं कि यह इंस्टाग्राम कैसे काम करता है। बिग बी के इस वीडियो को लोग पसंद भी कर रहे हैं और उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस उम्र में भी बिग बी कुछ न कुछ नया सीखते और करते रहते हैं।

जैकेट के मैचिंग बंदाना में नजर आए बिग बी

विज्ञापन

वीडियो में बिग बी नारंगी जैकेट और मैचिंग बंदाना पहने नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में बिग बी कहते हैं कि मैं बस इंस्टाग्राम चलाने के तरीके के बारे में शिक्षा देने जा रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि यह काम करेगा।

यह खबर भी पढ़ेंः Farah Khan: फराह खान को मिला अमिताभ बच्चन का लेटर, अब उनके रसोइये दिलीप को भी है ऐसे पत्र की चाहत

केबीसी के 17वें सीजन की तैयारी में जुटे अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन का प्रोफेशनल कैलेंडर भी काफी व्यस्त है। 82 साल की उम्र में भी बिग बी वर्कफ्रंट पर भी काफी व्यस्त रहते हैं। वह 'कौन बनेगा करोड़पति' के नए सीजन की तैयारी में जुटे हैं। केबीसी का 17वां सीजन 11 अगस्त से शुरू हो रहा है। इसके अलावा बिग बी ‘कल्कि 2’ में भी नजर आएंगे। वो आखिरी बार 'वेट्टाइयां' में रजनीकांत, मंजू वॉरियर, फहद फासिल और अन्य कलाकारों के साथ नजर आए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें