फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: सात दिन से ट्विटर पर 'निशब्द' हैं अमिताभ, यूजर्स उड़ा रहे मजाक; कुछ बोले- एक्शन का इंतजार है

Wed, 30 Apr 2025 10:11 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan Trolled: बिग बी अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर पिछले सात दिनों से ट्वीट नंबर के अलावा कुछ भी नहीं लिख रहे हैं। अमिताभ बच्चन के इस तरह की पोस्ट पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। पढ़ते हैं नेटिजन्स उनकी इस पोस्ट का क्या मतलब निकाल रहे हैं?
 
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन पिछले सात दिनों से अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर बिना कुछ लिखे पोस्ट कर रहे हैं। अपने ट्वीट में बिग बी ने केवल ट्वीट नंबर लिखा है। अभिनेता जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही इस तरह की पोस्ट कर रहे हैं। उनके इस ट्वीट से हैरान प्रशंसक और यूजर्स ने तरह-तरह की अटकलें लगाते हुए कमेंट किया है। जानते हैं अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर यूजर्स क्या रिएक्शन दे रहे हैं?
विज्ञापन


विज्ञापन


सात दिनों से कुछ भी नहीं लिखा
अमिताभ बच्चन ने 23 अप्रैल 2025 से अपनी की हुई किसी भी पोस्ट में ट्वीट नंबर के अलावा कुछ भी नहीं लिखा। यह सिलसिला आज भी जारी रहा। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उन्होंने पहली बार ऐसा ट्वीट किया था। उस दौरान अभिनेता को इस तरह की पोस्ट करने के लिए नेटिजन्स ने ट्रोल भी किया था।

अमिताभ के खाली पोस्ट को लेकर क्या कह रहे यूजर्स?
अमिताभ बच्चन के खाली पोस्ट को लेकर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बच्चन साहब बोल रहे हैं "अपना मुंह तभी खोलें, जब आप जो कहने जा रहे हैं, वह मौन से अधिक सुंदर है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘जब तक भारत सरकार एक्शन नहीं लेगी ट्वीट ऐसे ही करेंगे बच्चन साहब।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘सर, ये वाला रोग अभी लगा है या मर्ज पुराना है! किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाइए!’
 
 
आखिरी पोस्ट में क्या लिखा?
अमिताभ बच्चन ने आखिरी पोस्ट, जिसमें ट्वीट नंबर के अलावा कुछ लिखा हो। अभिनेता ने 22 अप्रैल रात को 1 बजकर 45 मिनट पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘साइलेंट एक्स क्रोमोसोम ..ब्रेन का निर्णय करता है।’
इन सब के बीच अभिनेता के प्रशंसकों को इंतजार है कि वह अपना सोशल मीडिया मौन कब तोड़ेंगे?

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें