अमिताभ बच्चन ने हाल ही में मुंबई के ओशिवारा में अपना आलीशान डुप्लेक्स अपार्टमेंट 83 करोड़ रुपये में बेचा है। इस अपार्टमेंट को बेचकर बॉलीवुड के शहंशाह ने एक बहुत बड़ा मुनाफा कमाया है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं। आइए जानते हैं अभिनेता ने इस अपार्टमेंट को बेचकर कितना लाभ कमाया है।
चार साल में मिला कितने फीसदी मुनाफा?
बिग बी ने यह अपार्टमेंट अप्रैल 2021 में 31 करोड़ रुपये के मूल्य पर खरीदा था। अब चार वर्षों बाद जनवरी 2025 में जब उन्होंने इसे बेचा तो इसकी कीमत 83 करोड़ रुपये हो गई है। इसकी कीमत में सीधे तौर पर 168 प्रतिशत की बढ़त आई है, जबकि बाकी इलाकों में फ्लैट के दाम इतने नहीं बढ़े हैं। संभवतः कीमत में बढ़त का एक यह कारण है कि यह अमिताभ बच्चन का फ्लैट है, जिससे इसकी गिनती वीआईपी फ्लैट में होने लगी।
यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan: टीवी पर अपनी फोटो देख घबराया सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी, बचने के लिए बनाई ये योजना
बच्चन कर चुके हैं 100 करोड़ का रियल स्टेट निवेश
रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल अक्तूबर में अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ 24.95 करोड़ की संपत्ति खरीदी, जिससे 2024 में बच्चन परिवार का कुल रियल एस्टेट निवेश 100 करोड़ रुपये हो गया।
यह खबर भी पढ़ें: Box Office Report: 'इमरजेंसी' को मिला फायदा, 'फतेह' की हालत खराब; जानें रविवार को किसने किया कितना कलेक्शन
अमिताभ बच्चन का वर्क फ्रंट
अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछले साल आखिरी बार रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयन’ में नजर आएं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा। मौजूदा समय में वह ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो को होस्ट कर रहे हैं। उनकी आगामी फिल्मों की बात करें तो वह 'आंख मिचौली 2' में नजर आएंगे।