फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन: बिग बी की सेहत को लेकर आई अच्छी खबर, ब्रेक के बाद फिर काम पर लौटे महानायक

Fri, 13 Nov 2026 08:39 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने हाल ही में दर्शकों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
  • बता दें कि वह ठीक हो गए हैं और अपने क्विज शो के मंच पर लौट आए हैं।
  • इस दौरान बिग बी ने अपने फैंस का आभार भी जताया।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने काम पर लौट आए हैं। पिछले महीने डॉक्टरों की सलाह पर आराम करने के लिए उन्होंने काम और सोशल मीडिया से कुछ समय का ब्रेक लिया था। इस दौरान उनकी सेहत को लेकर फैंस के बीच चिंता भी देखने को मिली।
विज्ञापन


अब बिग बी ने लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के सेट पर वापसी कर ली है। शो के नए प्रोमो में उनकी झलक सामने आई है, जिसमें वह अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा करते हुए नजर आ रहे हैं।
Trending Videos

अमिताभ बच्चन - फोटो : Amitabh bachchan blog
काम पर लौटे अमिताभ बच्चन
दरअसल, सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर केबीसी 18 का नया प्रोमो शेयर किया है। इस वीडियो में अमिताभ बच्चन एक बार फिर शो के मंच पर होस्ट की कुर्सी संभालते दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो की शुरुआत में वह सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही अपने घर पर परिवार के साथ त्योहार मनाने की झलक भी शेयर करते हैं।

बिग बी कहते हैं, 'उम्मीद है कि आप सबकी दिवाली बड़ी ही शानदार रही होगी। हमने भी अपनों के साथ दिवाली मनाई, लेकिन... और एक और घर भी तो है। केबीसी का यह मंच।' इसके बाद वह शो को अपना दूसरा परिवार बताते हैं।

अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले अमिताभ बच्चन
प्रोमो में हॉट सीट पर बैठे एक कंटेस्टेंट अमिताभ बच्चन से उनकी तबीयत के बारे में पूछते हैं। इस पर बिग बी अपने चिर-परिचित अंदाज में पहले कंटेस्टेंट का हालचाल पूछते हैं। जब कंटेस्टेंट बताता है कि वह ठीक है, तो अमिताभ मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'अगर आप ठीक हैं, तो हम भी ठीक हैं।'

इसके बाद अमिताभ बच्चन अपनी सेहत के लिए दुआ करने वाले सभी लोगों का आभार जताते हैं। वह कहते हैं, 'आप सबके प्यार, दुआओं और आशीर्वाद से हम यहां पर फिर से हाजिर हैं। उसी जोश, उसी मुस्कान और बिल्कुल नए एपिसोड के साथ।'
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : Amitabh bachchan blog
केबीसी से लिया था अमिताभ ने ब्रेक
बता दें कि अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक नहीं होने की खबरों के बाद 'कौन बनेगा करोड़पति 18' की शूटिंग कुछ समय के लिए रोक दी गई थी। इस दौरान टीवी पर शो के पुराने एपिसोड दोबारा प्रसारित किए जा रहे थे।

हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बी का यह ब्रेक किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या की वजह से नहीं, बल्कि एहतियात के तौर पर लिया गया था। उन्हें मामूली परेशानी थी और पूरी तरह ठीक होने के लिए आराम करने की सलाह दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें