फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 18: अमिताभ बच्चन ने की शाहरुख खान की जमकर तारीफ, फिल्म ‘स्वदेश’ को लेकर कही ये बात

Wed, 12 Aug 2026 12:22 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan on Shahrukh Khan: अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ के हाल ही के एपिसोड में शाहरुख खान की जमकर तारीफ की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
शाहरुख खान पर बोले अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के हाल ही के एक एपिसोड में कंटेस्टेंट बाबलू कुमार पंडित के साथ गेम के दौरान शाहरुख खान से जुड़ा एक सवाल पूछा गया। इसी सवाल के बीच अमिताभ बच्चन कुछ सेकंड के लिए रुके और उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेश’ में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की।

अमिताभ ने शाहरुख की एक्टिंग को बताया ‘उत्तम’

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘‘स्वदेश’, उनकी जो पिक्चर थी, मेरा ऐसा मानना है कि जो अभिनय उन्होंने स्वदेश में किया ना, वो एकदम उत्तम था। और कई बार मिलते हैं जब मैं उनसे यही बोलता हूं।’

अमिताभ बच्चन ने सवाल से जुड़े तीन किरदारों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, ‘‘स्वदेश’ में शाहरुख खान ने एक NASA वैज्ञानिक की भूमिका निभाई थी, और ‘चक दे! इंडिया’ में हॉकी कोच थे, और ‘वीर-जारा’ में IAF पायलट।’

शाहरुख खान ने इन तीनों फिल्मों में बिल्कुल अलग तरह के किरदार निभाए थे और उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन

स्वदेश - फोटो : यूट्यूब

2004 में रिलीज हुई थी ‘स्वदेश’

  • साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्वदेश’ का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था।
  • फिल्म में शाहरुख खान के साथ गायत्री जोशी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
  • फिल्म की कहानी एक NRI NASA वैज्ञानिक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत वापस आता है और अपने देश की जड़ों से दोबारा जुड़ता है।
  • फिल्म में देश, गांव और समाज से जुड़े कई मुद्दों को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाया गया था।
  • ‘स्वदेश’ को रिलीज के बाद दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से काफी तारीफ मिली थी।
  • आज भी इसे शाहरुख खान की सबसे यादगार फिल्मों और उनके बेहतरीन अभिनय वाली फिल्मों में गिना जाता है।

ये भी पढ़ें- 'अभी यहीं हूं, काम खत्म नहीं हुआ ब्रो'; 'क्योंकि...2' के खत्म होने की अटकलों के बीच बोलीं स्मृति ईरानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें