फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: फिल्मों में अभिषेक बच्चन ने पूरे किए 25 साल, बिग बी ने दी बधाई; बोले- ‘इस वैरायटी को…’

Sun, 29 Jun 2025 08:34 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

25 Years of Abhishek Bachchan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन को सिनेमाई दुनिया में 25 साल पूरे होने पर बधाइयां दी हैं। आइए जानते हैं क्या बोले बिग बी। 

विज्ञापन
अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिषेक बच्चन इस समय अपनी आगामी फिल्म 'कालीधर लापता' से चर्चा में हैं। अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में 'रिफ्यूजी' फिल्म में से किया था। एक्टर को फिल्मों में काम करते हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। इस खुशी में उनके पिता और दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन ने कई ट्वीट्स करते हुए उन्हें बधाई दी है। साथ ही बिग बी ने अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्मों पर भी प्रकाश डाला है। चलिए जानते हैं महानायक ने क्या लिखा।

बिग बी ने की तारीफ

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे करने पर बधाइयां दी हैं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया, ‘इस वैरायटी को मैं प्रणाम करता हूं, और अपने पुत्र की प्रशंसा करता हूं। जी हां, पिता हूं मैं उसका, और मेरे लिए मेरा पुत्र अभिषेक करने योग्य है।’



आगामी फिल्मों के बारे में दी जानकारी
अमिताभ बच्चन ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘एक फिल्म कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है और एक और नई फिल्म की शुरुआत हो गई है। पहले दिन फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग। मेरा आशीर्वाद भय्यू, ढेर सारा प्यार। एक और फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जो जल्द ही आ रही है, मेरी प्रार्थना है।’
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Shenaz Treasury: 'इश्क विश्क' फेम शहनाज ट्रेजरी का आज है 44वां जन्मदिन, कॉलेज के दौरान मिला मॉडलिंग का ऑफर


अभिषेक बच्चन का वर्कफ्रंट
अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में जेपी दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था जिसमें करीना कपूर, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अनुपम खेर भी थे। इसके अलावा उनकी आगामी फिल्मों की बात करें, तो अभिनेता 'कालीधर लापता' में नजर आने वाले हैं, जो 4 जुलाई को जी 5 पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मधुमिता द्वारा किया गया है। वहीं अभिषेक, शाहरुख खान अभिनीत 'किंग' में भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें