फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: रामनवमी पर राम कथा सुनाएंगे अमिताभ बच्चन, राम जन्मभूमि से आरती और अनुष्ठान होगा प्रसारित

Tue, 01 Apr 2025 05:27 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ram Navami: रामनवमी के अवसर पर ओटीटी पर अयोध्या से एक विशेष लाइव स्ट्रीमिंग होगी, जिसकी मेजबानी अमिताभ बच्चन करेंगे। अभिनेता इस दौरान राम कथा और राम जन्मभूमि से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनवमी के अवसर पर जियो-हॉटस्टार दर्शकों के लिए अयोध्या से एक विशेष लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। इस दौरान अमिताभ बच्चन भगवान राम की प्रेरक कथा सुनाएंगे। साथ ही राम जन्मभूमि पर होने वाले सभी विशेष धार्मिक कार्यक्रमों को भी इस पर प्रसारित किया जाएगा। 6 अप्रैल को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक यह स्ट्रीमिंग चलेगी। 

विज्ञापन

राम कथा सुनाएंगे बिग बी
स्ट्रीमिंग के दौरान अमिताभ बच्चन राम के मूल्यों पर चर्चा करेंगे। उत्सव में राम के जन्म, रामायण के सात कांडों और राम जन्मभूमि से जुड़ी कथा लाइव स्ट्रीम पर चलेगी। इसके अलावा अमिताभ बच्चन बच्चों के साथ एक इंटरैक्टिव सेशन भी करेंगे। जिसमें रामायण के कांडों की चुनिंदा कहानियों और दोहों को भी दिखाया जाएगा। 


यह खबर भी पढ़ें: Akshara Singh : भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने किन लोगों को कह दिया 'अपशब्द', खुद को बताया शेरनी

विज्ञापन

अयोध्या से क्या-क्या देख सकेंगे स्ट्रीमिंग में 
इस स्ट्रीमिंग के माध्यम से अयोध्या में की जाने वाली विशेष पूजा से लेकर, मंदिरों में पवित्र अनुष्ठान, भद्राचलम, पंचवटी, चित्रकूट और अयोध्या की लाइव आरती का आनंद  दर्शक उठा पाएंगे। इसके अलावा भक्ति भजन, कैलाश खेर और मालिनी अवस्थी सहित मशहूर कलाकारों द्वारा मंत्रमुग्ध करने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रसारित होंगी।


यह खबर भी पढ़ें: Ananya Panday: चंकी पांडे को बेटी अनन्या पांडे पर है गर्व, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, लिखा भावुक नोट


प्रोजेक्ट को लेकर क्या कहा अमिताभ ने?
इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर अमिताभ बच्चन ने आभार जताया। बिग बी ने कहा, "ऐसे पवित्र अवसर का हिस्सा बनना बड़ा सम्मान है। रामनवमी एक त्योहार से कहीं बढ़कर है। यह भगवान राम द्वारा बताए गए धर्म, भक्ति और धार्मिकता के आदर्शों को अपनाने का समय है।” ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभव देने का यह एक प्रयास है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें