अमिताभ बच्चन ने धर्मेंद्र को बताया बेदाग
अमिताभ बच्चन ने एक्स पर एक पोस्ट में धर्मेंद्र के बारे में लिखा 'एक और बहादुर हमें छोड़कर चले गए। अपने पीछे वह एक सन्नाटा छोड़ गए। धरम जी। वह अपने आप में मिसाल थे। वह न सिर्फ अपनी शारीरिक मौजूदगी के लिए, बल्कि अपने बड़े दिल और बेहतरीन सादगी के लिए जाने जाते थे। वह अपने साथ पंजाब के उस गांव की मिट्टी की खुशबू लाए थे, जहां से वह आए थे। वह उस मिट्टी के मिजाज के प्रति सच्चे रहे। जिस उद्योग ने हर दशक बदलाव देखे, वहां अपने शानदार करियर में वह बेदाग रहे।'
यह खबर भी पढ़ें:
Dharmendra Family: धर्मेंद्र ने की दो शादियां, छह बच्चों के थे पिता; घर के आंगन में खेलते हैं 13 नाती-पोते
धर्मेंद्र-अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में पहुंचे अमिताभ बच्चन
आपको बता दें कि धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, आमिर खान, सलमान खान, सलीम खान, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण जैसे कई सेलेब्स पहुंचे।