फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaya Bachchan: बिग बी ही नहीं इन सितारों ने भी दी जया बच्चन को जन्मदिन की बधाई, काजोल बोलीं- ‘सबसे शांत महिला'

Wed, 09 Apr 2025 04:59 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jaya Bachchan: बॉलीवुड की दिग्गज अभनेत्री जया बच्चन आज अपना 77वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री के लिए तमाम बधाई संदेश आ रहे हैं। आइए जानते हैं किसने और कैसे दी बधाई?

विज्ञापन
अमिताभ बच्चन जया बच्चन - फोटो : इंस्टग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जया बच्चन अपनी शानदार अभिनय के लिए पहचानी जाती हैं। अब अभिनेत्री एक राजनेता के रूप में जानी जाती हैं। जया बच्चन आज 76 बरस हो चुकी हैं। उनके इस खास दिन पर कई सेलेब्स के बधाई संदेश आ रहे हैं। इस मौके पर उनके पति और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में बधाई दी है। इसके अलावा भी कई सितारों ने उन्हें संदेश भेजे हैं। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन


बिग बी ने शेयर किया अनोखा संदेश
अमिताभ बच्चन ने व्लॉग में जया बच्चन के जन्मदिन पर खास तरीके से बधाई देते हुए लिखा कि यह एक खास व्यक्ति के जन्मदिन की सुबह है, इसके लिए उन्हें समझाने की जरूरत नहीं हैं। इसके आगे बिग बी ने लिखा आज बेटर हॉफ अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनेक दिन को खास बनाने के लिए आधी रात पूरा परिवार इकट्ठा हुआ था।

यह खबर भी पढ़ें:  Zahan Kapoor: डेब्यू से पहले जहान को था किस बात का डर, कपूर खानदान का भी नहीं मिला फायदा?
विज्ञापन


काजोल ने भी दी बधाई
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और जया बच्चन ने एक साथ सिर्फ एक ही फिल्म में काम किया है, वह फिल्म है 'कभी खुशी कभी गम'। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दुर्गा पूजा के समय जया बच्चन के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस पर उन्होंने लिखा कि सबसे शांतिप्रिय महिला, जिन्हें वो जानती हैं उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं। आने वाला साल शानदार रहे। 



यह खबर भी पढ़ें:  श्रीदेवी की आवाज निकालते हुए सोनू निगम का वीडियो वायरल, जॉली मुखर्जी समेत कई सिंगर्स के साथ जैमिंग करते दिखे

जया बच्चन की नातिन ने भी दी शुभकामाएं
जया बच्चन की नातिन और श्वेता बच्चन नंदा की बेटी नव्या नंदा ने भी इंंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। नव्या ने स्टोरी में दोनों की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि जन्मदिन की बधाई नानी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें