सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा ने एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कुक से मुलाकात की। इसे नव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसपर उनकी मां ने कमेंट किया है। देखें तस्वीरें।
टिम कुक से की मुलाकात
नव्या नवेली नंद कैलिफोर्निया स्थित एप्पल के हेडक्वार्टर में एक इवेंट में शमिल हुईं। इस दौरान उन्होंने एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कुक से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीर भी क्लिक कराई। नव्या तस्वीर में व्हाइट कलर की टॉप और ब्लैक कलर की लैगिंस पहने दिख रही हैं। वहीं टिम कुक टीशर्ट और पैंट पहने सिंपल लुक में दिख रहे हैं। इसके साथ ही नव्या ने आस-पास के खूबसूरत नजारों को भी कैद किया।
अरमान मलिक ने भी अटेंड किया इवेंट
नव्या ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अरमान मलिक भी दिख रहे हैं। इसमें वो टिम कुक से बात करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही नव्या ने कैप्शन के जरिए बताया कि ये उनका वहां पहल दिन था।
यह खबर भी पढ़ें:
Trisha Krishnan: 'सर्वश्रेष्ठ जीवन जी रही हूं', तृषा कृष्णन ने फ्लॉन्ट किया अपना 'कैमरा टैटू'; लिखा नोट
श्वेता बच्चन ने किया कमेंट
इस पोस्ट में नव्या नवेली नंदा की मां श्वेता बच्चन ने कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'क्या मजे हैं।' साथ ही इमोजी भी बनाया है।
नव्या नवेली नंदा के बारे में
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा एक बिजनेस सोच रखती हैं और वो बिजनेस में ही अपनी एक अलग और नई पहचान बनाना चाहती हैं। साथ ही आपको बताते चलें कि पिछले साल नव्या ने आईआईएम अमहदाबाद में एडमिशन लिया था। यानी की वो मनोरंजन की दुनिया से दूर एक बिजनेसमैन बनने की ओर बढ़ चली हैं।