फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: भीड़ से घिरे अमिताभ बच्चन, पुलिस ने बचाया; दो दिग्गजों से बातचीत का भी वीडियो हुआ वायरल

Fri, 09 Jan 2026 07:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन आज गुजरात के सूरत पहुंचे। यहां उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ हटाने के लिए पुलिस और सुरक्षा गार्ड को आगे आना पड़ा।
 
विज्ञापन
भीड़ से घिरे गए अमिताभ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के देशभर में कई फैंस हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। शुक्रवार को अमिताभ बच्चन मुंबई से सूरत में इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीए) की ओपनिंग सेरेमनी के लिए पहुंचे। यहां उनको देखने के लिए फैंस की भीड़ लग गई। भीड़ इतनी थी कि अमिताभ बच्चन के लिए मुश्किल हो गई।
विज्ञापन

भीड़ से घिरे अमिताभ बच्चन
सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें नजर आ रहा है कि वह भीड़ से घिरे हुए हैं। अमिताभ बच्चन एक बिल्डिंग में हैं उनके चारों तरफ काफी भीड़ है। वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिस और सुरक्षा गार्ड अमिताभ बच्चन के लिए रास्ता बना रहे हैं। बताया जाता है कि अमिताभ बच्चन 'इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग' (आईएसपीएल) के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए सूरत पहुंचे।
 

 

वीडियो पर यूजर्स ने किए कमेंट
वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'आपका स्वागत है। हम तैयार हैं। सूरत तैयार है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'सूरत में आपका स्वागत है।' एक और यूजर ने मजाक में अमिताभ बच्चन का डायलॉग लिखा है 'डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।'




आईएसपीए में पहुंचेंगे ये सितारे
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीए) सीजन 3 के लिए सूरत पहुंचे। यह आज से 6 फरवरी, 2026 तक सूरत के लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत एक शानदार सेरेमनी से होगी। सेरेमनी में अमिताभ बच्चन के अलावा अक्षय कुमार, सैफ अली खान, करीना कपूर, अजय देवगन, सूर्या, राम चरण, ऋतिक रोशन, सचिन तेंदुलकर, सलमान खान, रूपाली गांगुली और अर्पिता खान भी शामिल होंगे। 
 
विज्ञापन

दिग्गजों से बात करते नजर आए अमिताभ
आईएसपीए इवेंट से अमिताभ बच्चन का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें अमिताभ बच्चन एक्टर राम चरण और सचिन तेंदुलकर से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें