फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: अहमदाबाद विमान हादसे से आहत अमिताभ बच्चन, बोले- ‘घटना की निष्पक्ष जांच हो’

Sun, 15 Jun 2025 09:59 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan Says on Ahmedabad Plane Crash: हाल ही में अहमदाबाद में दिल दहला देने वाला प्लेन क्रैश हुआ था, जिसे लेकर अभिनेता अमिताभ ने दुख जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। 

विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते गुरुवार को अहमदाबाद में दर्दनाक विमान हादसा हुआ था, जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स में से 241 लोगों का जान चली गई थी और केवल एक व्यक्ति जिंदा बच सका। इस घटना पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने दुख जताया था। अब उन्होंने अपने व्लॉग में इस हादसे को लेकर निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। आइए जानते हैं उन्होंने कहा। 

क्या बोले बिग बी?

विज्ञापन

महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने व्लॉग में हनुमान जी की तस्वीर शेयर करते हुए प्लेन क्रैश में स्वर्गवासी हुए लोगों को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया विमान दुर्घटना से वो दुखी हैं और खोए हुए परिजनों के प्रति उनकी सहानुभूति और संवेदना है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना की पारदर्शी जांच हो, जिससे दुख को सम्मान मिलेगा और व्यथा को एकजुटता में बदलने की जरूरत है। 

यह खबर भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे के 24 घंटे बाद आया अमिताभ का पोस्ट, यूजर्स बोले- ‘अब महानायक की नींद टूटी’


अभिनेता ने खोया अपना करीबी
अपने व्लॉग में अभिनेता ने आगे कहा कि उन्होंने अपने एक करीबी को खो दिया है, जो उनके दोस्त का बेटा था। एक्टर ने कहा कि उनके और परिवार के लिए बहुत दुखद सुबह रही। एक युवा, ऊर्जावान व्यक्ति अचानक दुनिया से चला गया, जिस पर विश्वास करना बेहद मुश्किल है। साथ ही अभिनेता ने कहा कि वो सिर्फ प्रार्थना कर सकते हैं कि दिवंगत आत्मा के परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति मिले। हालांकि, आपको बताते चलें कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वो बिजनेसमैन संजय कपूर की बात कर रहे हैं, जिनका बीते दिनों निधन हो गया था। 

विज्ञापन

विमान दुर्घटना के बारे में 
गुरुवार को 242 यात्रियों को लेकर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उड़ान भरने के एक मिनट से भी कम समय में ही प्लेन क्रैश हो गया था। इस हादसे में विमान में बैठे 241 के अलावा 24 मेडिकल परिसर में रहे लोगों के मौत की खबर है, जो अत्यंत दुखद है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें