फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: भारत के चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर बिग बी ने जताई खुशी, अग्निवीरों को किया सैल्यूट

Mon, 26 May 2025 10:51 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan On GDP: बिग बी ने भारत की जीडीपी के बढ़ने और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर खुशी जताई है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स- @SrBachchan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब बिग बी ने एक्स पर अपने कुछ पोस्ट्स में भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर प्रशंसा की है। साथ ही उन्होंने अग्निवीरों का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय सेना को सैल्यूट किया है।

ढाई से तीन साल में भारत के तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की जताई उम्मीद

विज्ञापन

बिग बी ने सोमवार की सुबह-सुबह ही अपने एक्स पर कुछ नए पोस्ट किए। इनमें से एक पोस्ट में उन्होंने भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर खुशी जताते हुए एक पोस्ट किया। अपनी इस पोस्ट की शुरूआत बिग बी ने जय हिंद और तिरंगे वाले इमोजी के साथ की। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है।
संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जर्मनी और अब भारत। आगामी 2.5 से 3 साल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।” आगे सभी देशों की जीडीपी का जिक्र करते हुए महानायक ने लिखा कि संयुक्त राज्य अमेरिका - 30.51 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ। चीन - 19.23 ट्रिलियन डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद के साथ। जर्मनी - 4.74 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपीके साथ और भारत लगभग 4 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी के साथ। 

 

भारतीय सेना को किया सलाम

विज्ञापन

अपनी अगली पोस्ट में बिग बी ने भारतीय सेना और अग्निवीरों को सैल्यूट किया। अपनी पोस्ट में उन्होंने भारतीय सैनिकों की कोलाज बनी हुई दो तस्वीरें साझा कीं, जिनमें एक तस्वीर पर अग्निवीर लिखा हुआ है। इस तस्वीर के साथ बिग बी ने कैप्शन में लिखा, “अग्निवीर जिंदाबाद। जय भारत माता की। जय हिंद।” साथ में उन्होंने तिरंगे वाला इमोजी भी बनाया।
 

 

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
पहलगाम हमले पर कई दिनों बाद दी थी प्रतिक्रिया
इसके अलावा एक पोस्ट में बिग बी ने अपने पिता और देश के दिग्गज कवि हरिवंश राय बच्चन की कुछ पंक्तियां साझा कीं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन उस समय लोगों के निशाने पर आ गए थे जब पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उन्होंने काफी दिन तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। बाद में पहलगाम हमले के तकरीबन 20 दिन बाद बिग बी ने इस पूरे मामले पर एक ट्वीट किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें