फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: बिग बी का नाम अमिताभ नहीं ‘इंकलाब’ होता, भाई अजिताभ ने बताया ‘बच्चन’ सरनेम से जुड़ा किस्सा

Thu, 25 Sep 2025 06:32 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajitabh Bachchan: हाल ही में अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ ने बिग बी के पुराने नाम का खुलासा किया। साथ ही उन्होंने 'बच्चन' सरनेम रखने के पीछे की कहानी बताई है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन और अजिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ के छोटे भाई अजिताभ बच्चन ने कई रोचक पहलुओं का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बिग बी का पहले कुछ और नाम होने वाला था, जिसे बाद में बदल दिया गया था। इतना ही नहीं उन्होंने बच्चन उपनाम रखने के पीछे का रहस्य भी बताया है। पढ़िए पूरी खबर। 

इस नाम से जाने जाते बिग बी

विज्ञापन

हाल ही में अजिताभ बच्चन आरजे सचिन के साथ एक बातचीत में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपने सरनेम और बिग बी के नाम का इतिहास बताया। उन्होंने कहा, ‘मेरा भाई मुझसे पांच साल बड़ा था और मेरे पिता उसका नाम 'इंकलाब' रखना चाहते थे, क्योंकि वे आजादी के लिए संघर्ष कर रहा थे। मेरा नाम 'आजाद' रखा गया, क्योंकि मेरा जन्म आजाद भारत में हुआ था।’ उन्होंने आगे बताया कि उनकी बेटी, जो एक चित्रकार है, उसने "इंकलाब" और "आजाद" के चित्र बनाए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Lord Curzon Ki Haveli Teaser: ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ का टीजर रिलीज, एक्टर अंशुमन झा ने डायरेक्शन से चौंकाया

विज्ञापन

कैसे पड़ा बच्चन सरनेम?
अजिताभ बच्चन ने बताया कि उनके पिता, प्रख्यात कवि हरिवंश राय बच्चन ने जानबूझकर मूल उपनाम 'श्रीवास्तव' को हटाकर 'बच्चन' कर दिया था, क्योंकि वो जाति व्यवस्था के पक्ष में नहीं थे। अजिताभ ने आगे कहा कि यह सरनेम सबसे पहले उनके पिता जी का मां ने उन्हें दिया था। उन्होंने कहा, "वह उन्हें बच्चनवा किधर है? कहकर बुलाती थीं, फिर उन्होंने इसे अपने लेखन नाम के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।" फिर बाद में यह सरनेम बच्चन खानदान की पहचान बन गई।

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन 82 वर्ष की आयु में भी इंडस्ट्री में बेहद सक्रिय हैं। अभिनेता के करियर वर्कफ्रंट की बात करें तो वो नितेश तिवारी की 'रामायण' में जटायु के रोल में नजर आएंगे। उनकी इस भूमिका को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म साल 2026 में दीवाली पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें