अमीषा पटेल ने इसलिए नहीं की धर्मेंद्र के परिवार से बात
न्यूज 18 से बातचीत में अमीषा पटेल ने बताया 'मैंने अभी तक परिवार से बात नहीं की है। मैं उन्हें परेशान नहीं करना चाहती। उनके पास पहले से ही बहुत से लोग मिलने आ रहे हैं। उनके पास बहुत सारे फोन भी आ रहे हैं। इस समय दूसरों के साथ संवेदना जताना उनका काम नहीं है। उन्हें इस हालत से निपटने के लिए प्राइवेसी चाहिए। उनके लिए ये वक्त मुश्किल है। उन्हें वक्त देने की जरूरत है। मैं जब मुंबई जाउंगी तो उनसे मिलूंगी।'
धर्मेंद्र से मिलने पहुंची थीं अमीषा पटेल
जब धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती थे, तब कई लोग उन्हें देखने के लिए गए थे। अमीषा पटेल भी धर्मेंद्र को देखने अस्पताल पहुंची थीं।। उन्होंने बताया 'वह बहुत मुश्किल वक्त था। तब भी उन्हें अकेला छोड़ देना ठीक था। धर्मेंद्र जी की हालत खराब थी। शाहरुख खान, सलमान खान और मैं, हम सभी सनी देओल को हिम्मत देने के लिए वहां 10 मिनट रुके थे। वह ऐसा वक्त था, जिसे सनी देओल समझ नहीं पा रहे थे कि क्या करना है, क्योंकि वह अपने पिता से बहुत प्यार करते थे।'
अंतिम संस्कार में पहुंचे कलाकार
धर्मेंद्र का 24 नवंबर को मुंबई में उनके घर पर निधन हो गया। उनके अंतिम संस्कार के लिए अमिताभ बच्चन, आमिर खान और सलमान खान जैसे कई कलाकार पवन हंस श्मशान घाट पहुंचे। शाहरुख खान, अक्षय कुमार, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और जायद खान भी दिवंगत एक्टर के परिवार के सदस्यों के साथ श्मशान घाट पर देखे गए।