फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान से शादी करने का पूछा तो इस एक्ट्रेस ने किया साफ इंकार, बोलीं- वो मुझे रुलाते हैं

Wed, 30 Apr 2025 04:37 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Marriage: सुपरस्टार सलमान खान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। अब सलमान के साथ काम कर चुकी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस से जब एक्टर से शादी करने की बात पूछी गई, तो अभिनेत्री ने साफ इंकार कर दिया। जानिए कौन है ये एक्ट्रेस और क्यों उसने कहा ऐसा।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री अमीषा पटेल भी बॉलीवुड की उन सेलेब्रिटीज में शामिल हैं, जो अभी तक बैचलर हैं। अमीषा एक महीने बाद 50 साल की हो जाएंगी। लेकिन उन्होंने शादी से दूरी बनाए रखी है। अब अमीषा पटेल ने बॉलीवुड में रिश्तों और शादी पर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर सलमान खान के साथ अपने रिश्ते और उनसे शादी करने के सवाल पर भी बात की।

‘मैंने अपने आसपास हर तरह के रिश्ते देखे हैं’

विज्ञापन

फिल्मी मंत्रा मीडिया के साथ हालिया बातचीत में अमीषा पटेल ने इंडस्ट्री में शादी और तलाक के बारे में बात करते हुए कहा, “मैंने अपने आस-पास हर तरह के रिश्ते देखे हैं। मैंने संजू जैसे सामंजस्यपूर्ण रिश्ते देखे हैं और फिर ऋतिक जैसा कोई है, जिसका तलाक हो चुका है। लेकिन वह और सुजैन मिलकर काफी अच्छे से अपने बच्चों की देखभाल कर रहे हैं। वे अब सबसे अच्छे दोस्त हैं। तो मैं कौन होती हूं जज करने वाली?” आगे सलमान के बारे में बात करते हुए अमीषा ने कहा कि सलमान एक कूल कैट हैं और ईमानदारी से कहूं तो मैं उन्हें शादी करते हुए नहीं देखना चाहती। वह एक कूल डूड हैं, वह प्यार करने वाले और ख्याल रखने वाले हैं और वह सभी के लिए अच्छे हैं।

क्या सलमान से शादी करना चाहेंगी अमीषा ?
क्या वो सलमान खान से शादी करने के लिए तैयार हैं, इस पर जवाब देते हुए अमीषा पटेल ने कहा, “मुझे सलमान का पूरा इंटरव्यू लेना है कि आप सुधरे हो या नहीं। वह एक दोस्त के तौर पर इतने प्यारे हैं कि मैंने उन्हें कभी उस नजरिए से नहीं देखा क्योंकि वह हमेशा से मेरे दोस्त रहे हैं। एक बहुत ही शरारती दोस्त। वह मेरे साथ बहुत शरारतें करते हैं और मुझे रुलाते भी हैं। उन्होंने मेरा नाम मीना कुमारी इसलिए रखा क्योंकि मैं उनके साथ रोती रहती हूं। यह हमारा रिश्ता है। मैं खुद को इस तरह से नहीं देख सकती। मैं उनके और पूरे परिवार के लिए एक अच्छी दोस्त बनकर खुश हूं।”

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: बीते दिनों सुर्खियों में रही इस लड़की को पहचाना क्या ?

‘ये है जलवा’ फिल्म में एकसाथ नजर आए थे अमीषा-सलमान
सलमान खान और अमीषा पटेल साल 2002 में आई फिल्म ‘ये है जलवा’ में नजर आए थे। इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल आखिरी बार फिल्म ‘गदर 2’ में नजर आई थीं। जबकि सलमान खान की अखिरी फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज हुई ‘सिकंदर’ है।

यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: जब आमिर से डायरेक्टर ने कहा- गेट आउट, खुद एक्टर ने सुनाया पूरा किस्सा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें