संग्राम सिंह और पायल रोहतगी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@sangramsingh_wrestler
पहले संग्राम ने किया था अफवाहों को खारिज
इससे पहले भी संग्राम और पायल के तलाक की खबरें सामने आ चुकी है। हालांकि संग्राम ने उस समय इन अफवाहों का खंडन किया था। अमर उजाला डिजिटल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने पायल से अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बातचीत की थी। तब अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में संग्राम ने कहा था, 'अगर पायल की बात करें, तो लगभग 14 साल हो गए हमारे साथ को। लोग अक्सर अटकलें लगाते हैं कि चीजें सही नहीं चल रही, लेकिन जब हम साथ में कुछ पोस्ट करते हैं या कोई इंटरव्यू आता है, तो लोग समझ जाते हैं कि सब ठीक है। हमारे रिश्ते में भी आम कपल्स जैसी खटपट होती है - कभी झगड़ा, कभी बहस, कभी समझदारी।'
पहले मैं उसे बेवकूफ समझता था, अब शायद वो मुझे
तब संग्राम ने आगे कहा था कि दरअसल, पायल और मैं बिल्कुल अलग सोच रखते हैं। पहले मैं उसे बेवकूफ समझता था, अब शायद वो मुझे बेवकूफ समझती है। (हंसते हुए) मगर अब हमने एक रूल सेट कर लिया है, पर्सनल बातों पर बहस नहीं करनी। अगर कुछ पूछना है तो मैसेज करो, पूछो, बहस नहीं। ये सिविलाइज्ड तरीका है।
पायल सीधे मुंह पर बोलती है
संग्राम ने पायल की पर्सनालिटी के बारे में बताया था कि पायल जैसा इंसान सीधे मुंह पर बोलता है, मीठा बोलने वालों से ज्यादा खतरनाक नहीं। ऐसे लोग साफ होते हैं। पब्लिक के निगेटिव कमेंट्स को अब मैं हंसी में उड़ा देता हूं। मुझे रोजाना सैकड़ों मैसेज मिलते हैं, कोई कहता है 'पायल तुम्हारे लायक नहीं', कोई कहता है 'तू बेवकूफ है'। मैं अब इन बातों पर हंस देता हू।'