फातिमा की तस्वीरों पर सेलेब्स के कमेंट
तस्वीरें शेयर करते हुए फातिमा ने लिखा, 'क्या रात थी! शुक्रिया मनीष मल्होत्रा, इतनी गर्मजोशी से अपना घर खोलने के लिए। आप वाकई सभी को परिवार जैसा महसूस कराते हैं।' इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मनीष मल्होत्रा ने लाल दिल वाले इमोजी पोस्ट किए।
रिश्ते पर फातिमा की राय
फातिमा सना शेख हाल ही में फिल्म 'आप जैसा कोई' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ आर माधवन भी थे। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फातिमा ने कहा था। 'प्यार में समानता का मतलब है दो लोग एक-दूसरे का सम्मान करें, एक-दूसरे की बात सुनें और इनकार न करें। मुझे लगता है कि अब यह एक बराबरी का रिश्ता है।' विजय वर्मा और फातिमा में से किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा है।
यह खबर भी पढ़ें: सुहाना खान के रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य की फिल्म का रिलीज हुआ पोस्टर, अभिनेत्री ने खुश होकर किया ये काम!
साथ नजर आएंगे फातिमा और विजय
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख फिल्म 'गुस्ताख इश्क' में साथ नजर आने वाले हैं। यह फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की बतौर निर्माता पहली फिल्म है। फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।