फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण: क्या रणबीर कपूर की फिल्म का प्रमोशन करेंगे मिस्टर बीस्ट? यूट्यूबर की भारत यात्रा के बीच चर्चा शुरू

Sat, 26 Sep 2026 10:56 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mr Beast In India: मशहूर अमेरिकी यूट्यूबर इन दिनों भारत में हैं। बीते दिन उन्होंने आगरा में ताजमहल का दीदार किया। इस बीच चर्चा यह शुरू हो गई है कि वे फिल्म 'रामायण' के प्रमोशन में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन
मिस्टर बीस्ट-रामायण फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने बृहस्पतिवार को ताजमहल का दीदार किया था। इस दौरान उन्हें देख फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। मिस्टर बीस्ट की भारत यात्रा के बीच ऐसी चर्चा है कि वे नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' के प्रमोशनल कैंपेन में हिस्सा लेने वाले हैं। रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत इस मेगा बजट फिल्म का प्रचार काफी बड़े स्तर पर होने की तैयारी है।

विज्ञापन

'रामायण' के मेकर्स ने मिलाया मिस्टर बीस्ट से हाथ
इस साल दिवाली पर फिल्म 'रामायण' की रिलीज से पहले मेकर्स ने व्यापक स्तर पर इस फिल्म के प्रमोशन के लिए कमर कस ली है। इसके लिए उन्होंने खास रणनीति बनाई है। इस बीच ऐसी चर्चा सोशल मीडिया पर छिड़ गई हैं कि फिल्म के प्रचार-प्रसार में मिस्टर बीस्ट भी भागीदारी निभा सकते हैं। अमेरिकी यूट्यूबर के साथ मेकर्स ने हाथ मिलाया है। 

आज आयोजित होगा इवेंट?
मिस्टर बीस्ट को हाल ही में अपनी पत्नी और टीम के साथ ताजमहल घूमते हुए देखा गया। उनकी भारत यात्रा को लेकर ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह कंटेंट क्रिएटर नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' के प्रमोशन कैंपेन के तहत एक स्पेशल अपीयरेंस दे सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 सितंबर को मिस्टर बीस्ट एक चैट शो करने वाले हैं। इसमें फिल्म के सितारे हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि, फिल्म के मेकर्स की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 
 
 
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'रामायण'?
मिस्टर बीस्ट और रामायण के मेकर्स के बीच कथित कॉलैब की पु्ष्टि किसी आधिकारिक सूत्र से नहीं हुई है। मगर, सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी बज है। बता दें कि 'रामायण' इसी साल दुनियाभर में 6 नवंबर और भारत में 8 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, साई पल्लवी को माता सीता के रोल में देखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें