फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sean ‘Diddy’ Combs: ग्रैंड जूरी अभियोग के बाद रैपर सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स हुए गिरफ्तार, लग चुके हैं कई गंभीर आरोप

Tue, 17 Sep 2024 09:43 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिकी रैपर सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स को मैनहट्टन में गिरफ्तार कर लिया गया है। कॉम्ब्स की गिरफ्तारी उनके खिलाफ चल रही जांच और कई मुकदमों के बीच हुई है। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी की असल वजह अभी साफ नहीं है।
 
विज्ञापन
सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी रैपर सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स को मैनहट्टन में गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, गिरफ्तारी की असल वजह अभी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके ऊपर यौन तस्करी और उत्पीड़न के आरोप लगे होने का दावा किया जा रहा है। रैपर की गिरफ्तारी उनके खिलाफ चल रही जांच और कई मुकदमों के बीच हुई है। वैरायटी के मुताबिक कॉम्ब्स के वकील मार्क एग्निफिलो ने सोमवार शाम को न्यूयॉर्क में रैपर की गिरफ्तारी के बारे में एक बयान भी साझा किया।
विज्ञापन


क्या कहा कॉम्ब्स के वकील ने?
सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स के वकील ने एक बयान साझा करते हुए कहा, हम कॉम्ब्स के खिलाफ यू.एस. अटॉर्नी कार्यालय द्वारा किए गए अन्यायपूर्ण अभियोजन को आगे बढ़ाने के निर्णय से निराश हैं।’ ‘सीन 'डिडी' कॉम्ब्स एक संगीत आइकन, खुद से बने उद्यमी, सभी को प्यार करने वाले पारिवारिक व्यक्ति हैं, जिन्होंने पिछले 30 वर्षों में अपना एक साम्राज्य बनाया है, अपने बच्चों को प्यार किया है और अश्वेत समुदाय की भलाई के लिए काम किया है। वह एक अपूर्ण व्यक्ति हैं, लेकिन वह अपराधी नहीं हैं।’ कॉम्ब्स के वकील ने आगे कहा कि उन्होंने जांच में भी सहयोग किया। वकील ने आगे कहा, ‘कृपया अपना निर्णय तब तक सुरक्षित रखें जब तक आपके पास सभी तथ्य न हों।’
Masaba Gupta: कोविड के दौरान मुश्किलों में घिर गई थीं मसाबा, रसोइए को देने के लिए नहीं थे पैसे, साझा किया दर्द
विज्ञापन



सीन ‘डिडी’ कॉम्ब्स पर लग चुके हैं कई आरोप
वैरायटी के मुताबिक न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के अमेरिकी अटॉर्नी डेमियन विलियम्स ने भी सोमवार को एक बयान जारी किया। अपने बयान में उन्होंने कहा, ‘इस शाम को संघीय एजेंटों ने एसडीएनवाई द्वारा दायर एक सीलबंद अभियोग के आधार पर सीन कॉम्ब्स को गिरफ्तार किया है। हमें उम्मीद है कि हम सुबह अभियोग को खोलेंगे और उस समय हमारे पास कहने के लिए और भी बहुत कुछ होगा।’ कॉम्ब्स की गिरफ्तारी एक संघीय जांच और कई सारे मुकदमों के बीच हुई है, जिनमें से ज्यादातर में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। हाल ही में, पूर्व डैनिटी केन सदस्य डॉन रिचर्ड ने 10 सितंबर को कॉम्ब्स के खिलाफ मौखिक दुर्व्यवहार, हमला, यौन उत्पीड़न और भावनात्मक संकट को जानबूझकर भड़काने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया था। 

बुरे बर्ताव के बाद सोशल मीडिया पर मांगी थी माफी
वैरायटी के अनुसार मई में, सीएनए ने कॉम्ब्स का 2016 का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपनी तत्कालीन गर्लफ्रेंड गायिका कैसी वेंचुरा पर हमला कर रहे थे। यह फुटेज पिछले साल नवंबर में वेंचुरा द्वारा दायर मुकदमे में लगाए गए आरोपों से मेल खाता है, जिसमें लॉस एंजिल्स के सेंचुरी सिटी में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल में हुई एक घटना के बारे में बताया गया था। हालांकि, दोनों पक्षों ने न्यूयॉर्क में 16 नवंबर, 2023 को मुकदमा दायर किए जाने के एक दिन बाद समझौता कर लिया था। इस घटना के बाद कॉम्ब्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर माफी भी मांगी थी। 

रैपर के यहां पड़ चुका है छापा
वैरायटी के मुताबिक मार्च में, मियामी और लॉस एंजिल्स में स्थित कॉम्ब्स की संपत्तियों पर होमलैंड सिक्योरिटी द्वारा सेक्स ट्रैफिकिंग जांच के तहत छापा मारा गया था, जिसमें एचएसआई ने एक बयान के माध्यम से उनकी तलाशी और जब्ती की पुष्टि की थी।
Mookuthi Amman 2: सुपरहिट फिल्म मुकुथी अम्मान के सीक्वल में दिखेंगी नयनतारा, फिल्म का निर्देशन करेंगे सुंदर सी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें