चार साल से कर रहे एक-दूजे को डेट
माइली साइरस ने साल 2020 में लियाम हेम्सवर्थ से तलाक ले लिया था। इसके बाद माइली की जिंदगी में मोरांडो आए। माइली साइरस और मोरांडो के लिंकअप की खबरें साल 2021 में पहली बार तब सामने आईं, जब दोनों को मियामी में माइली की न्यू ईयर ईव पार्टी के दौरान बैकस्टेज देखा गया था। पीपल के अनुसार, अप्रैल 2022 तक, यह रिलेशनशिप और मजबूत हुआ। दोनों को वेस्ट हॉलीवुड में किस करते हुए देखा गया था।
एक्टिंग के खिलाफ था जिम्मी शेरगिल का परिवार, बाल कटवाने पर पिता ने बंद की बात; छोटे किरदारों से मिली पहचान
2024 से लिव-इन में है कपल
मार्च 2024 में, कपल के एक करीबी सोर्स ने बताया कि वे साथ रहने लगे हैं। दोनों ने अपने रिलेशन को मजबूत और खूबसूरत बताया। एक करीबी सूत्र ने पीपल को बताया, 'दोनों एक-दूसरे के साथ खुश हैं'। फिलहाल फैंस दोनों की सगाई की खबरों से खुश हैं। हालांकि, इंगेजमेंट को लेकर अभी माइली और मैक्स की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है और न ही दोनों ने सगाई की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।