फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brent Hinds: पूर्व गायक-गिटारिस्ट ब्रेंट हिंड्स की सड़क दुर्घटना में मौत, 51 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Fri, 22 Aug 2025 07:44 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Brent Hinds Passes Away: ग्रैमी पुरस्कार विजेता और हेवी मेटल बैंड मैस्टोडॉन के पूर्व गायक-गिटारिस्ट ब्रेंट हिंड्स का अटलांटा में एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में निधन हो गया। उन्होंने 52 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 

विज्ञापन
ब्रेंट हिंड्स - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रेंट हिंड्स अमेरिकन संगीत की दुनिया का जाना माना नाम थे। हेवी मेटल बैंड मैस्टोडॉन के पूर्व गायक-गिटारिस्ट और ग्रैमी पुरस्कार विजेता ब्रेंट हिंड्स की 51 साल की उम्र में मौत ने सभी कौ चौंका दिया। पूर्व गायक का निधन सड़क दुर्घटना के कारण हुआ, जिसकी जानकारी उनके बैंड के सदस्यों ने दी। इस घटना से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। 

विज्ञापन


कैसे हुआ निधन?
ब्रेंट हिंड्स के मौत की जानकारी उनके बैंड के अधिकारियों ने दी। हालांकि, अटलांटा पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल चलाते समय गायक की मौत हो गई। ये घटना बीएमडब्ल्यू एसयूवी चालक द्वारा सड़क पर मोड़ लेते समय हुई। मिली जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर ही ब्रेंट हिंड्स बेसुध हो गए थे। 

यह खबर भी पढ़ें: Aryan Khan: किंग खान का बेटा आर्यन बना डायरेक्टर, कई स्टार किड्स ने भी निर्देशक बनकर बनाई हिट फिल्में
विज्ञापन


गायक-गिटारिस्ट के बैंड ने जताया दुख
इस दुखद घटना के सामने आते ही दिवंगत ब्रेंट हिंड्स के बैंड ने सोशल मीडिया के जरिए दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘हम बहुत दुखी और स्तब्ध हैं और अभी भी शानदार कलाकार के जाने के गम को भुलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे व्यक्ति को जिसके साथ हमने इतनी सारी सफलताएं, उपलब्धियां और संगीत का निर्माण किया,  जिसने इतने सारे लोगों के दिलों को छुआ।’

कौन थे ब्रेंड हिंड्स?
ब्रेंड हिंड्स का जन्म 16 जनवरी 1974 को अमेरिका के हेलेना शहर में हुआ था। विलियम ब्रेंट हिंड्स एक अमेरिकी संगीतकार थे, जो अटलांटा हेवी मेटल बैंड मैस्टोडॉन के प्रमुख गिटारिस्ट के रूप में जाने जाते थे। मैस्टोडॉन के दो एल्बम काफी प्रसिद्ध हुए थे, जिनमें एक 2017 का "एम्परर ऑफ सैंड" है और दूसरा 2014 में आया "वन्स मोर राउंड द सन है। साथ ही आपको बताते चलें कि ब्रेंट ने साल 2025 के मार्च महीने में बैंड छोड़ दिया था। उनके जाने का कोई कारण नहीं बताया गया। हालांकि बैंड ने कहा था कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें