फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reginald Carroll: अमेरिका के स्टैंडअप कॉमेडियन की गोली मारकर हत्या, मामले में एक संदिग्ध गिरफ्तार

Tue, 26 Aug 2025 08:46 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Standup Comedian Shot Dead: अमेरिका से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां स्टैंडअप कॉमेडियन रेजिनाल्ड कैरोल पर गोलियां चलाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया है। इस घटना के बाद कॉमेडी जगत में शोक की लहर है। 
विज्ञापन
रेजिनाल्ड कैरोल - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन रेजिनाल्ड 'रेजी' कैरोल की मिसिसिपी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना कुछ दिन पहले की बताई जा रही है। 52 वर्षीय कॉमेडियन की मौत की खबर ने कॉमेडी इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन


गोलीबारी में चली गई जान
कॉमेडी जगत में अपने अलग अंदाज और मजेदार कॉमिक टाइमिंग के लिए पहचाने जाने वाले रेजिनाल्ड कैरोल को मिसिसिपी के बर्टन लेन इलाके में गोली मारी गई। पुलिस के मुताबिक कैरोल को गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया, जहां तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
साउथहेवन पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अभी तक इस वारदात के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में इसे एक ‘आइसोलेटेड घटना’ बताया जा रहा है।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Box Office: सोमवार आते ही 'वॉर 2' और 'कुली' की रफ्तार पड़ी धीमी, 'महावतार नरसिम्हा' ने एक बार फिर चौंकाया

कॉमेडी जगत में शोक की लहर
कैरोल की मौत से अमेरिका का कॉमेडी जगत शोक में डूब गया है। बाल्टीमोर स्थित मॉबटाउन कॉमेडी क्लब ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और लिखा कि उन्होंने शुरुआती दौर से ही क्लब का साथ दिया था। वहीं, कैरोल के साथ स्टैंड-अप टूर करने वाले कॉमेडियन मो’नीक ने उन्हें अपना भाई बताया। मो’नीक ने कहा कि उनके साथ बिताए पल हमेशा शानदार यादों की तरह रहेंगे और वो हर मौके पर लोगों को हंसाने का हुनर रखते थे।
 


मंच से टीवी तक का सफर
रेजिनाल्ड कैरोल का सफर सिर्फ स्टैंड-अप कॉमेडी तक ही सीमित नहीं था। उन्होंने मशहूर टीवी शो शो टाइम एट द अपोलो (2000) में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। इसके अलावा उन्होंने लोकप्रिय अमेरिकी शो 'द पार्कर्स' में भी काम किया, जिसमें मो’नीक और काउंटेस वॉन जैसे कलाकारों के साथ नजर आए थे। उनका योगदान निर्माण कार्यों में भी रहा। साल 2023 में आई कॉमेडी स्पेशल नॉकआउट किंग्स ऑफ कॉमेडी में वो बतौर निर्माता जुड़े। वहीं, 2022 की टीवी फिल्म 'रेंट एंड गो' में उन्होंने अभिनय किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें