फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hayden Panettiere Death: अभिनेत्री हेडन पैनेटीयर का निधन; 37वें जन्मदिन से पांच दिन पहले दुनिया को कहा अलविदा

Mon, 17 Aug 2026 09:37 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hayden Panettiere Death: मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री हेडन पैनेटीयर नहीं रहीं। 36 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। 
विज्ञापन
अमेरिकी अभिनेत्री हेडन पैनेटीयर का निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित अमेरिकन अभिनेत्री  हेडन पैनेटीयर का 36 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बतौर बाल कलाकार करियर शुरू करने वाली हेडन ने बाद में 'हीरोज' और 'नैशविले' जैसे शो के जरिए लोकप्रियता हासिल की। हेडन पैनेटीयर के निधन की पुष्टि उनके प्रतिनिधि ने की है। 

विज्ञापन

जन्मदिन से पांच दिन पहले हेडन का निधन
हेडन पैनेटीयर के रिप्रेजेंटेटिव ने ABC न्यूज को दिए एक बयान में अभिनेत्री के निधन की पुष्टि की। हालांकि, हेडन के निधन की वजह सामने नहीं आई है। उनकी मौत से जुड़ी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
हेडन का निधन अपने जन्मदिन से महज पांच दिन पहले हुआ है। आगामी 21 अगस्त को वे अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट करतीं।

हेडन के प्रतिनिधि ने क्या कहा?
हेडन के प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा, 'हमें बहुत दुख के साथ हमारी प्यारी हेडन के दुखद निधन की सूचना देनी पड़ रही है'। इसी के साथ उन्होंने हेडन को एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर याद किया, जिन्होंने अपने आस-पास के लोगों और अपना काम देखने वाले दर्शकों के जीवन में बेशुमार खुशियां भरीं।
  • हेडन पैनेटीयर ने करियर बतौर बाल कलाकार शुरू किया था। 
  • बाद में उन्होंने टेलीविजन और फिल्मों में अपनी पहचान बनाई। 
  • उन्हें साइंस-फिक्शन ड्रामा 'हीरोज' में क्लेयर बेनेट के किरदार से अच्छी लोकप्रियता मिली। 
  • बाद में उन्होंने म्यूजिकल ड्रामा 'नैशविले' में जूलियट बार्न्स का रोल निभाया, जिसे उन्होंने 2012 से 2018 तक किया।
     
विज्ञापन

हेडन पैनेटीयर - फोटो : इंस्टाग्राम
किताब में लिखी थीं निजी जिंदगी की बातें
हेडन की फिल्मों में 'रिमेंबर द टाइटन्स', 'रेजिंग हेलेन', 'आइस प्रिंसेस', 'आई लव यू, बेथ कूपर', 'स्क्रीम 4' और 'स्क्रीम VI' शामिल हैं। वे टेलीविजन फिल्म 'अमांडा नॉक्स' में भी नजर आईं।
इसके अलावा उनकी किताब 'दिस इज मी- अ रेकनिंग' मई में रिलीज हुई थी। किताब के सिलसिले में दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने बचपन और इतने वर्षों के अपने निजी अनुभवों के बारे में बात की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें