फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी: राधिका मर्चेंट ने किया डांस; सितारों ने बिखेरी रौनक; देखिए अंबानी परिवार के गणपति उत्सव की झलक

Tue, 15 Sep 2026 10:40 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ambani Ganesh Chaturthi Celebrations: बीते दिन 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया गया। हर साल की तरह अंबानी परिवार ने भी आयोजन किया। यहां फिल्म जगत की चर्चित हस्तियां पहुंचीं। अंबानी घराने की छोटी बहू रानी राधिका मर्चेंट ने भरतनाट्यम डांस से माहौल भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
अंबानी परिवार का गणपति उत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणेश चतुर्थी का उत्सव अंबानी परिवार में धूमधाम से मनाया जाता है। आयोजन में फिल्म जगत की हस्तियां शिरकत करती हैं। इस बार भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। अंबानी परिवार ने भव्य तरीके से एंटीलिया में बप्पा का स्वागत किया। पूरे रीति-रिवाज के साथ उत्सव मनाया गया। फिल्म और खेल जगत के चर्चित चेहरे भी पहुंचे। इस आयोजन में राधिका मर्चेंट ने डांस परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए।

विज्ञापन

राधिका मर्चेंट - फोटो : इंस्टाग्राम
राधिका मर्चेंट ने किया खूबसूरत डांस
अनंत अंबानी की पत्नी, अंबानी परिवार की छोटी बहू रानी राधिका मर्चेंट ने भगवान गणेश को एक शानदार डांस ट्रिब्यूट दिया। उन्होंने 'एकदंताय वक्रतुंडाय' भक्ति गीत पर परफॉर्म किया। उनकी इस डांस परफॉर्मेंस से आयोजन का माहौल और भी अधिक भक्तिमय हो गया। राधिका ने भरतनाट्यम डांस करके वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। फेस्टिवल में राधिका ने गुलाबी और लाल रंग के शेड्स वाली ड्रेस पहनी। यह दरअसल, पारंपरिक लहंगा साड़ी सेट था।

अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में फिल्मी सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड सेलेब्स ने बढ़ाई रौनक
बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां बप्पा के दर्शन के लिए एंटीलिया पहुंचीं। सलमान खान से लेकर करीना कपूर खान, सैफ अली खान, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, काजोल और सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ आयोजन में पहुंचे। 

अनन्या पांडे-रेखा - फोटो : इंस्टाग्राम
सदाबहार रेखा ने अंबानी परिवार के गणपति आयोजन में शिरकत की। वे अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आईं। कांजीवरम साड़ी के साथ उन्होंने हैवी ज्लैवरी पहनी। बालों में गजरा लगाए नजर आईं। वहीं, अनन्या पांडे पीले रंग की साड़ी में नजर आईं। 

रणवीर सिंह, गौरी खान अपनी मां के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता रणवीर सिंह डैशिंग लुक में पहुंचे। वहीं, शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी अपनी मां के साथ अंबानियों के गणपति आयोजन में नजर आईं।

कृति सेनन-दिशा पाटनी-शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री कृति सेनन ब्लू कलर की साड़ी में नजर आईं। दिशा पाटनी ने भी ट्रेडिशन लुक में शिरकत की। वहीं, शनाया कपूर ने भी अपने अंदाज से लाइमलाइट लूटी।
विज्ञापन

करण जौहर-जान्हवी कपूर-मनीष मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
निर्माता निर्देशक करण जौहर व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आए। अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी बप्पा के दर्शन करने एंटीलिया पहुंचीं। वहीं, नामी फैशन डिजाइनर और प्रोड्यूसर मनीष मल्होत्रा भी नजर आए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें