फिल्म ‘रामायण’ का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म का पहला गाना 'जय जय राम' मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी नजर आ रहे हैं। इस गाने का म्यूजिक एआर रहमान ने कंपोज किया है। वहीं इसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। इस गानें में रणबीर और साई दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आए।
सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
गाने के साथ किया था पोस्टर रिलीज
सोमवार को टी-सीरीज ने इस गाने के साथ ही एक मोशन पोस्टर भी जारी किया है। इसमें भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर दिख रहे हैं और सीता के रूप में साई पल्लवी। यह पोस्टर, शांत, स्थिर और सुकून देने वाला है। दोनों के आस पास प्राकृतिक सौंदर्य बिखरा हुआ है। जंगल में हरे-भड़े पेड़ हैं। शांत नदी बह रही है। नदी किनारे पहाड़ी पर माता सीता और प्रभु राम विराजमान हैं। प्रभु श्री राम माता सीता के बालों में गुलाब का फूल सजा रहे हैं।