फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad 2025: अमर उजाला संवाद में हिस्सा लेंगे जयदीप अहलावत, फिल्म और सिनेमा पर करेंगे बात

Mon, 09 Jun 2025 06:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amar Ujala Samwad 2025: अमर उजाला के वैचारिक समागम संवाद का आयोजन 10 जून को देहरादून में होने जा रहा है। अभिनेता जयदीप अहलावत इस बार संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां वे फिल्म और सिनेमा पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
जयदीप अहलावत - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला का संवाद कार्यक्रम 10 जून को देहरादून में आयोजित हो रहा है। देवभूमि में होने जा रहे वैचारिक समागम में सिनेमा, खेल, राजनीति, धर्म और शिक्षा की दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी। इस बार दिग्गज अभिनेता जयदीप अहलावत संवाद में हिस्सा ले रहे हैं। वे यहां सिनेमा पर अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही वह अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्सों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं उनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम @jaideepahlawat
2010 में बॉलीवुड में डेब्यू
जयदीप अहलावत ने अपनी अदाकारी से बॉलीवुड में एक अलग मुकाम बनाया है। उनका जन्म 8 फरवरी 1980 को हरियाणा के रोहतक में हुआ। उन्होंने साल 2010 में आई फिल्म 'खट्टा मीठा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। जयदीप को 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म से पहचान मिली। इसके बाद से वह सीरियस अभिनेता के तौर पहचाने गए। हाल ही में जयदीप अहलावत फिल्म 'ज्वेल थीफ' में नजर आए।
विज्ञापन

3 of 6
जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम @jaideepahlawat
संघर्ष भरा रहा जीवन
जयदीप अहलावत पहले भारतीय सेना के अधिकारी बनना चाहते थे। हालांकि, कई बार एसएसबी इंटरव्यू पास न कर पाने के बाद, उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। वह पंजाब और हरियाणा में स्टेज शो किया करते थे। उन्होंने स्नातक करने के बाद ही अभिनय को अपने करियर के तौर पर चुना। उन्होंने बिना किसी गॉडफादर के, कठिन रास्ते से फिल्मी दुनिया में एंट्री की। साल 2008 में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, वह अभिनेता बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई चले गए। 

Amar Ujala Samvad: देहरादून में 10 जून को जुटेंगी देश की नामचीन हस्तियां, उत्तराखंड के विकास पर होगा मंथन

4 of 6
जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम @jaideepahlawat
गैंग्स ऑफ वासेपुर से मिली पहचान
जयदीप अहलावत ने पहले 'फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया' से एक्टिंग का कोर्स पूरा किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद जयदीप ने फिल्मों में कई छोटे रोल किए। लेकिन उन्हें असली पहचान  'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से मिली। वह विद्युत जमवाल की फिल्म 'कमांडो; वन मैन आर्मी' में नजर आए। इसके बाद वह 'गब्बर इज बैक' और 'विश्वरूपम 2' में नजर आए। 
विज्ञापन

5 of 6
जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम @jaideepahlawat
ओटीटी में बेहतरीन काम
जयदीप अहलावत ने साल 2019 में 'बार्ड ऑफ ब्लड' में काम किया। वह साल 2020-2025 में 'पाताल लोक' सीरीज में नजर आए। इस सीरीज में उनकी अदाकारी की तारीफ की गई। इसके बाद जयदीप साल 2022 में 'ब्लडी ब्रदर्स' में नजर आए। साल 2022-24 में जयदीप 'द ब्रोकेन न्यूज' में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम @jaideepahlawat
जयदीप अहलावत को अवॉर्ड्स
जयदीप अहलावत का नाम सफल अभिनेताओं में आता है। उन्हें 'पाताल लोक सीजन 1' के लिए 2020 में 'फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड' दिया गया। 'जान ए जान' में काम करने के लिए 2024 में 'फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड' दिया गया। 'महाराज' में काम करने के लिए भी ओटीटी फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें