फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने बिग बॉस 19 शो में किया बड़ा खुलासा, बोले- ‘20-20 कॉल करके मुझे फिल्मों से निकाला…’

Wed, 10 Sep 2025 04:01 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amaal Malik On Bigg Boss 19: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों कंटेस्टेंट्स के लिए एक अखाड़ा बना हुआ है। अब इस शो में सिंगर अमाल मलिक ने अपने संघर्ष के दिनों का जिक्र किया। साथ ही बताया कि उन्होंने जीवन की चुनौतियों का डटकर सामना किया। 

विज्ञापन
अमाल मलिक - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल की परवरिश पर टिप्पणी की थी। बिग बॉस 19 के नवीनतम एपिसोड में सिंगर अमाल मलिक ने कुनिका वाले विवाद पर अपने साथी घरवालों के साथ बैठकर बात की। साथ ही बताया कि कैसे उनकी ईमानदारी और स्पष्ट स्वभाव ने अक्सर इंडस्ट्री में उनके खिलाफ काम किया। उन्होंने खुलासा किया कि कई बार ताकतवर लोगों ने उन्हें बॉलीवुड से बाहर करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने संगीत के जरिए मजबूती से वापसी की।

देखते हैं कहां तक चलोगो इस इंडस्ट्री में

विज्ञापन

अमाल मलिक ने अपने साथी कंटेस्टेंट से कहा, ‘देखो भाई, पहली बार मुझे इस शो में आके बुरा लग रहा है, क्योंकि मुझे एक खास तरीका बताया गया है। बड़े आए बड़े गए। बहुत बोला, कहां है कि खतम कर देंगे तुम्हें, देखते हैं कहां तक चलोगे इस इंडस्ट्री में। 20-20 कॉल करके बड़े-बड़े एक्टर्स प्रोड्यूसर्स ने फिल्मों से निकाला है, फिर भी यहीं खड़ा हूं और कल फिर हिट दूंगा। फिर आएंगे भाई गाना दे दो।’

यह खबर भी पढ़ें: Rakesh Roshan: राकेश रोशन का खुलासा, कैसे जीतेंद्र-प्रेम चोपड़ा-जैकी श्रॉफ ने मनाया उनके 76वें जन्मदिन को खास
विज्ञापन


अमाल मलिक ने कुनिका की टिप्पणी पर किया विरोध
अमाल मलिक ने कुनिका सदानंद से सीधे तौर पर कहा कि तान्या के परिवार के बारे में उनकी टिप्पणी गलत थी। कुनिका ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपना बचाव करते हुए कहा कि वह अपनी बात पर अड़ी हुई हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि जब फरहाना ने पहले उनके परिवार पर हमला किया था, तब भी किसी ने उनका साथ नहीं दिया था।

बिग बॉस 19 शो के बारे में
सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो बिग बॉस 19 रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है। फिर रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है। शो में इस बार अमाल मलिक के साथ, गौरव खन्ना, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, नीलम गिरी, अशनूर कौर, तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद सहित प्रतियोगी शामिल हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें