फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तान्या मित्तल की मनगढ़ंत कहानियों पर घरवाले हैरान, अमाल मलिक को फुटेज लेने के टिप्स देते दिखे गौरव खन्ना

Wed, 05 Nov 2025 07:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, चर्चा की वजह ज्यादातर नेगेटिव होती है। खासकर लोग उनके दिखावे वाले व्यवहार और मनगढ़ंत कहानियों पर हंसने लगे हैं। घर के अंदर भी अब इस पर बातें शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
गौरव खन्ना-तान्या मित्तल-अमाल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 19' की शुरुआत से ही तान्या मित्तल ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। उनके शो-ऑफ वाले व्यवहार पर लोगों ने खूब आलोचनाएं भी की हैं। हालांकि, अब तक घर के बाहर ही दर्शक उनके इस तरह के व्यवहार पर बातें करते दिख रहे थे, लेकिन अब घर के अंदर प्रतिभागी भी तान्या के इस व्यवहार पर गौर कर रहे हैं। हाल ही में गौरव खन्ना और अमाल मलिक इस पर चर्चा करते दिखे।

विज्ञापन

गौरव खन्ना और अमाल ने की चर्चा
'बिग बॉस 19' में इस बार भी सलमान खान होस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। आज बुधवार को जियो हॉटस्टार पर रियलिटी शो का नाय प्रोमो साझा किया गया है। इसमें गौरव खन्ना और अमाल मलिक बात करते दिख रहे हैं। दोनों तान्या मित्तल के बारे में भी बातें करते हैं और उनकी मनगढ़ंत कहानियों का जिक्र करते हैं। अमाल कहते हैं, 'तान्या की मनगढ़ंत कहानियां'। इस पर गौरव कहते हैं, 'पहले हफ्ते से ही ऐसा चल रहा है'।
 

क्या तान्या से सबने तोड़ी दोस्ती?
इसके अलावा एक अन्य वीडियो भी जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। इसमें तान्या मित्तल एक टॉय से बात करती दिख रही हैं। वे कहती हूं, 'डुग्गू आपको पता है, इस घर में अब मेरा कोई दोस्त नहीं है और ये सब वही लोग हैं, जिनसे मैं बहुत प्यार करती हूं। उनका बहुत ध्यान रखती हूं, उनके लिए सबकुछ करती हूं। तान्या की बातें सुनकर घर के बाकी प्रतिभागी हंस रहे हैं'।
 
विज्ञापन

तान्या के सपोर्ट में नेटिजन्स
कथित तौर पर इतना दिखावा करने को लेकर तान्या को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जाता है। उन्हें नेगेटिव रिएक्शन मिलते हैं। मगर, बावजूद इसके तान्या ने अपना एक फैन बेस भी बना लिया है। तमाम नेटिजन्स उनके सपोर्ट में हैं और उन्हें स्टॉन्ग बता रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें