फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सूरज डूबा है' गाने ने कमाए 100 करोड़, कंपोजर को मिले सिर्फ इतने लाख; अमाल मलिक ने किया खुलासा

Sat, 28 Mar 2026 03:39 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amaal Mallik On His Song: अमाल मलिक ने हाल ही में अपने गाने 'सूरज डूबा है' से हुई कमाई और रॉयल्टी के बारे में बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विज्ञापन
अमाल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@amaal_mallik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमाल मलिक ने हाल ही में म्यूजिक रॉयल्टी सिस्टम के बारे में खुल कर बात की है। उन्होंने समझाया है कि किसी भी गाने के 'मास्टर राइट्स' लेबल के पास ही रहते हैं, जबकि सिंगर, कंपोजर और गीतकार को 'पब्लिशिंग राइट्स' का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा ही मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि 'सूरज डूबा है' गाना कंपोज करने के लिए उन्हें कुछ ही पैसे मिले थे, जबकि इस गाने ने पिछले कुछ वर्षों में रॉयल्टी के तौर खूब पैसा कमाया है।
विज्ञापन

गाने के लिए जरूरी हैं ये लोग
जूम से बातचीत में अमाल ने कहा, 'एक्टर्स को लगता है कि अगर वे किसी गाने में नजर आ रहे हैं, तो वह गाना हिट हो जाएगा। यह बात सिर्फ 50 प्रतिशत ही सच है। बाकी 50 प्रतिशत क्रेडिट गीतकार, म्यूजिक कंपोजर, डायरेक्टर और आखिर में सिंगर को जाता है। सिंगर्स जरूरी हैं, लेकिन वे गाने के असली रचयिता नहीं होते। ये चारों स्तंभ गीतकार, कंपोजर, डायरेक्टर और सिंगर, सभी को गाने के अधिकारों की जरूरत होती है। म्यूजिक प्रोड्यूसर के पास अपने गानों के अधिकार नहीं होते, लेकिन पश्चिमी देशों में इस श्रेणी के लोगों के पास भी गाने के अधिकार होते हैं।'

अमाल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम@amaal_mallik
कितने में बना सूरज डूबा है गाना
बता दें कि 'सूरज डूबा है' गाना रणबीर कपूर की 2015 की फिल्म 'रॉय' का है। अपने गाने का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, 'सूरज डूबा है' गाना 8-10 लाख रुपये में बनकर तैयार हो गया था। अब तक, इसने 100 करोड़ रुपये कमा लिए होंगे। तो, जो गाना सिर्फ 10 लाख रुपये में बना था, उसने 100 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, और हमें बदले में सिर्फ 15-20 लाख रुपये ही दिए गए। इस रकम में सब कुछ शामिल है, इंजीनियर की फीस, रिकॉर्डिंग की जगह का किराया, खाना-पीना सब कुछ लेकिन इसमें रॉयल्टी शामिल नहीं है।'

अनुराग डोभाल के इलाज के बीच पत्नी रितिका ने दी खुशखबरी, इंस्टाग्राम पर दिखाई बच्चे की झलक; लिखा नोट
विज्ञापन

लेबल के पास होता है 95 प्रतिशत
अमाल ने आगे बताया 'भारत में सिंगर्स के पास सिर्फ 'पब्लिशिंग राइट्स' होते हैं। यहां एक बड़ा फर्क है। गाने का 95% हिस्सा 'लेबल' के पास चला जाता है। अब, वह गाना मेरा नहीं रहा। लेबल उसके साथ कुछ भी कर सकता है। अगर वे चाहें तो उसे 'रीमिक्स' भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें