फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: आखिर अमाल मलिक को क्यों नहीं हो रहा किसी पर भरोसा? सिंगर ने फरहाना-नेहल को लेकर कही ये बात

Tue, 09 Sep 2025 11:28 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amaal Malik In Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में आए दिन रोमांच बढ़ता जा रहा है। हाल में जारी हुए प्रोमो में सिंगर अमाल मलिक, जीशान कादरी से फरहाना-नेहल के बारे में बात करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और नेहल चुडासमा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों काफी मजेदार होता जा रहा है। प्रतिदिन कंटेस्टेंट्स के बीच बहस और मनमुटाव का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। अब शो के आगामी एपिसोड का नया प्रोमो लॉन्च हुआ है, जिसमें सिंगर अमाल मलिक और जीशान कादरी साथ में बात करते दिख रहे हैं। अमाल ने बताया कि उन्हें किसी पर विश्वास नहीं हो रहा है। जानिए क्या बोले गायक। 

नेहल-फराहना पर अमाल मलिक को नहीं भरोसा

विज्ञापन

बिग बॉस 19 शो के जारी हुए नए प्रोमो में अमाल मलिक और जीशान कादरी बात करते नजर आ रहे हैं। अमाल ने कहा, ‘टीम में हमें अपने तीनों से ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं हो रहा है। ये दोनों (नेहल और फरहाना) हम लोग को कभी भी निशाना बना लेंगी।’ इसके जवाब में जीशान ने कहा कि ऐसा नहीं है।
   

नेहल से ज्यादा फरहाना साथ लेंगी

विज्ञापन

अमाल मलिक के इतना कहने पर जीशान कादरी ने कहा, ‘नेहल से ज्यादा फरहाना स्टैंड लेगी।’ इस पर सिंगर ने कहा, ‘हां हो सकता है, क्योंकि वो दिखने लगा है।’ इसके आगे ऐसा लगता है कि दोनों नेहल की बात करते हैं और कहते हैं कि वो हमेशा शिकायत करती रहती हैं। ये बताते हुए गायक अजीब तरह का मुंह बनाते हैं, जिसे देख जीशान कादरी हंसने लगते हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान नहीं चाहते थे मलाइका करें ‘मुन्नी बदनाम’, निर्देशक अभिनव कश्यप बोले- ‘रूढ़िवादी हैं एक्टर’

क्यों है इस बार को 'बिग बॉस' खास?
‘बिग बॉस 19’ का कॉन्सेप्ट इस बार काफी हटकर है। यह पॉलिटिक्स से इंस्पायर है। जिसमें शो में भाग लेने वाले प्रतियोगी मिलकर अपनी सरकार बनाएंगे। शो में टीवी एक्टर गौरव खन्ना, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर, फिल्म एक्टर जीशान कादरी, सिंगर अमान मलिक, इंफ्लुएंसर आवेज दरबार, तान्या मित्तल के अलावा कई प्रतियोगी शामिल हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें