फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aly Goni-Jasmine: 'भगवान की मर्जी, जब वो चाहेंगे तब होगी', जैस्मिन संग शादी के सवाल पर अली गोनी का रिएक्शन

Sat, 26 Jul 2025 10:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aly Goni On Wedding Plan: जैस्मिन भसीन और अली गोनी कई वर्ष से रिलेशनशिप में हैं। फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में जब अली गोनी से शादी के प्लान के बार में पूछा गया तो उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया।
विज्ञापन
जैस्मिन भसीन और अली गोनी - फोटो : इंस्टाग्राम @ jasminbhasin2806's profile picture jasminbhasin2806
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अली गोनी और जैस्मिन भसीन फैंस की चहेती जोड़ियों में शामिल हैं। कपल काफी वक्त से रिलेशनशिप में हैं। इनके फैंस चाहते हैं कि दोनों जल्द शादी कर लें। मगर, हाल ही में जब अली गोनी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी उनका कोई प्लान नहीं है। आगे कहा कि उन्होंने सबकुछ ऊपर वाले की मर्जी पर छोड़ रखा है।

विज्ञापन

जैस्मिन भसीन और अली गोनी - फोटो : इंस्टाग्राम @ jasminbhasin2806's profile picture jasminbhasin2806
बिग बॉस 14 के बाद शुरू की डेटिंग
अली गोनी से हाल ही में एक इंटरव्यू में जैस्मिन के साथ शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने कहा, 'अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है'। उन्होंने आगे कहा, 'भगवान की मर्जी, जब वो चाहेंगे तब होगा'। बता दें कि अली और जैस्मिन ने बिग बॉस सीजन 14 में आने के बाद डेटिंग शुरू की। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। 

Hari Hara Veera Mallu Collection Day 3: अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई फिल्म, जानें तीसरे दिन का कलेक्शन

जैस्मिन भसीन और अली गोनी - फोटो : इंस्टाग्राम @ jasminbhasin2806's profile picture jasminbhasin2806
बोले- 'जब भगवान चाहेंगे तब होगी शादी'
शादी की प्लानिंग के सवाल पर अली गोनी ने जूम से बात करते हुए मजाक में कहा, 'शादी का इंटरव्यू मैं आपको नए घर में दूंगा'। एक्टर से जब शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अभी ऐसा कोई प्लान नहीं है'। जब अली से पूछा गया कि क्या वह शादी में देरी कर रहे हैं या जैस्मीन? तो अली ने कहा, 'कोई भी नहीं, भगवान देरी कर रहा है। किसकी दुआएं हैं (हंसते हुए)। भगवान की मर्जी, जब वो चाहेंगे तब होगा'।
 
विज्ञापन

जैस्मिन भसीन और अली गोनी - फोटो : इंस्टाग्राम@jasminbhasin2806
'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में नजर आ रहे अली
एक्टर ने आगे कहा 'हम बिल्कुल अल्लाह पे रखते हैं हर चीज। कोई प्लान नहीं है। कुछ नहीं सोचा है। मैं हर चीज में बोलता हूं इंशाअल्लाह। बता दें कि फिलहाल अली गोनी, कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ सीजन 2' में नजर आ रहे हैं। यह शो इसी वीकएंड खत्म होने वाला है। हर कोई यह देखने के लिए उत्साहित है कि विनर कौन होगा?  जैस्मीन भसीन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काफी शानदार काम कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें