फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रणवीर शानदार और अक्षय खन्ना करिश्माई’, अल्लू अर्जुन ने किया ‘धुरंधर’ का रिव्यू; आदित्य धर को लेकर कही यह बात

Fri, 12 Dec 2025 03:21 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Allu Arjun Review Dhurandhar: ‘धुरंधर’ को न सिर्फ आम दर्शक बल्कि बड़े से बड़े सितारे भी काफी पसंद कर रहे हैं। अब साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने ‘धुरंधर’ देखी है। जानिए अल्लू अर्जुन को कैसी लगी फिल्म और उन्होंने दी क्या प्रतिक्रिया…
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन और अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों छाई हुई है। एक ओर जहां फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। वहीं दूसरी ओर फिल्म को सेलेब्स से भी लगातार प्रशंसा मिल रही है। अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन और विक्की कौशल जैसे सितारों के बाद अब साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने ‘धुरंधर’ की प्रशंसा की है। अल्लू अर्जुन ने रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना समेत फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू की सराहना की है।

फिल्म की पूरी कास्ट को सराहा

विज्ञापन

‘धुरंधर’ देखने के बाद अल्लू अर्जुन ने एक्स पर फिल्म का रिव्यू किया है। अल्लू अर्जुन ने फिल्म को शानदार बताते हुए लिखा, ‘मैंने अभी धुरंधर देखी। बेहतरीन अभिनय, उत्कृष्ट तकनीकी पहलुओं और शानदार संगीत से भरपूर एक शानदार फिल्म। मेरे भाई रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग, उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से पूरी फिल्म को हिला दिया। अक्षय खन्ना का करिश्माई व्यक्तित्व और संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और अन्य सभी कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस। सारा अर्जुन की एक्टिंग भी प्यारी है।’
 

 

आदित्य धर ने दिखाया अपना जलवा

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन ने सिर्फ फिल्म की कास्ट की ही नहीं बल्कि क्रू मेंबर्स और टेक्नीशियंस की भी जमकर तारीफ की। अपनी पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा कि पूरी टीम को बधाई। सभी तकनीशियन, कलाकार, क्रू, ज्योति देशपांडे और जियो स्टूडियोज सभी को बधाई। अंत में फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की प्रशंसा करते हुए अल्लू अर्जुन ने लिखा, ‘इस फिल्म के कैप्टन प्रतिभाशाली और शानदार फिल्ममेकर आदित्य धर, आपने एक कुशल फिल्म निर्माता के रूप में अपना पूरा जलवा दिखाया है।’ इसके साथ ही लोगों से फिल्म देखने की अपील करते हुए अल्लू अर्जुन ने अंत में कहा कि मुझे यह फिल्म बेहद पसंद आई है। जाइए और इस फिल्म का आनंद लीजिए।

सात दिनों में 200 करोड़ के पार हुई ‘धुरंधर’
‘धुरंधर’ की बात करें तो फिल्म सात दिनों में 200 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बनाए हुए है। इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें