फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2 The Couple Song: पुष्पराज और श्रीवल्ली ने डीएसपी की धुन पर किया धमाल, वीडियो में नाचते दिखे सुकुमार

Wed, 29 May 2024 11:07 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का दूसरा गाना ‘अंगारों' रिलीज हो गया है। इसे लोकप्रिय गायिका श्रेया घोषाल ने गाया है। गाने को छह भाषाओं में तैयार किया गया है। 
विज्ञापन
गाना 'अंगारों' - फोटो : एक्स- @iamRashmika
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2’ का दूसरा गाना ‘अंगारों' रिलीज हो गया है। कुछ दिन पहले ही इस गाने का टीजर जारी किया गया था, जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना नजर आ रहे थे। इसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह था। निर्माताओं ने अपने वादे के मुताबिक, आज 11 बजकर 7 मिनट पर गाने को रिलीज कर दिया।

विज्ञापन


Manoj Bajpayee: पुरानी यादों में खोए 'भैया जी', साझा किया शाहरुख के साथ सिगरेट का किस्सा, बोले- तब औकात..

6 भाषाओं में बनाया गया है गाना
‘अंगारों' गाने को छह भाषाओं में तैयार किया गया है। इसे लोकप्रिय गायिका श्रेया घोषाल ने गाया है। गाना रिलीज होते ही फैंस ने अपना प्यार बरसाना शुरू कर दिया है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस गाने को वायरल होने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। बता दें कि ‘पुष्पा 2’ के पहले गाने 'पुष्पा-पुष्पा' को भी दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इंस्टाग्राम यूजर्स ने इस गाने पर जमकर रील बनाई थी। यूट्यूब पर इस गाने को अभी तक चार करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन





Robert De Niro: रॉबर्ट डी नीरो उतरे बाइडन के समर्थन में, डोनाल्ड ट्रंप को दिया 'अत्याचारी शासक' का खिताब

15 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म 
‘पुष्पा 2’ का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी। इसका पहला भाग 2021 में रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। अल्लू और रश्मिका के फैंस को दूसरे पार्ट से भी जबरदस्त मनोरंजन की उम्मीद है। फिल्म में फहाद फाजिल के किरदार को देखने के लिए भी दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  फिल्म में अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु का कैमियो देखने को मिल सकता है।

Sai Dharam Tej: प्राइमशो एंटरटेनमेंट की फिल्म में काम करेंगे अभिनेता साई धरम तेज! आज शाम उठेगा राज से पर्दा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें