फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: वरुण-लावण्या के पैरेंट्स बनने पर सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं, अल्लू अर्जुन-राम चरण तक ने लिखा संदेश

Thu, 11 Sep 2025 01:58 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Varun-Lavanya Becomes Parents: बीते दिन टॉलीवुड अभिनेता वरुण तेज और उनकी पत्नी लावण्या त्रिपाठी ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इसके बाद से ही सितारों द्वारा उन्हें तमाम बधाइयां मिल रही हैं। इस कड़ी में अल्लू अर्जुन से लेकर राम चरण तक के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
अल्लू अर्जुन और राम चरण ने वरुण तेज को दी पिता बनने की बधाई - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेता वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी 10 सितंबर को माता-पिता बन गए। उन्होंने बेटे के रुप में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इस खुशखबरी के आते ही सोशल मीडिया पर सेलब्स द्वारा बधाई संदेश का तांता लग गया। सभी अपने-अपने अंदाज में शुभकामनाएं दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन, राम चरण जैसे कई सितारों ने हाल ही में पैरेंट्स बने अभिनेता वरुण और उनकी पत्नी को बधाई दी। आइए जानते हैं किसने क्या कहा।  

अल्लू अर्जुन ने कहा- इस खूबसूरत सफर के लिए शुभकानाएं

विज्ञापन

साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई, जिसमें वरुण तेज अपनी पत्नी को प्यार करते दिख रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘आपको नन्हे मेहमान के आगमन पर हार्दिक बधाई। इस खूबसूरत सफर की शुरुआत के लिए आप दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं।’

विज्ञापन

राम चरण ने कहा- ईश्वर की कृपा बनी रहे
राम चरण ने अपने एक्स अकाउंट पर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, "आपके प्यारे नन्हे मेहमान के लिए बहुत-बहुत बधाई। आपका बच्चा आप दोनों और हमारे परिवार को ढेर सारी खुशियां और आनंद प्रदान करें। ईश्वर आप तीनों पर कृपा बनाए रखे।"
 

विज्ञापन

राम चरण की पत्नी उपासना ने भी दी शुभकानाएं
अभिनेता राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने भी इंस्टाग्राम पर दोनों की वरुण तेज और लावण्या की तस्वीर शेयर की बधाई दी है।

यह खब भी पढ़ें: Janhvi Kapoor: TIFF में ‘होमबाउंड’ के प्रीमियर में छाईं जान्हवी; फैंस के साथ खींची फोटो, दिया ऑटोग्राफ



चिरंजीवी ने भी दी थी बधाई
मेगास्टार चिरंजीवी ने कोनिडेला परिवार में नए मेहमान का स्वागत करते हुए इंस्टाग्राम पर प्यारी तस्वीर शेयर कर बधाई दी थी। साथ ही कैप्शन में लिखा, 'नन्हे का दुनिया में स्वागत! वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी को माता-पिता बनने की बधाई। नागबाबू और पद्मजा अब गौरवान्वित दादा-दादी बन गए हैं। नन्हे बच्चे के लिए ढेर सारी खुशियां और आशीर्वाद।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें