फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अलीगढ़' के लेखक अपूर्व असरानी ले रहे सोशल मीडिया से विदा, बताया क्यों उठाने जा रहे बड़ा कदम

Thu, 07 May 2026 05:53 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Apurva Asrani: फिल्म 'अलीगढ़' के लेखक अपूर्व असरानी ने बताया है कि वह सोशल मीडिया क्यों छोड़ रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों और सीरीज को एडिट किया है।
विज्ञापन
अपूर्व असरानी - फोटो : इंस्टाग्राम@apurva_asrani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर लेखक और एडिटर अपूर्व असरानी ने एलान किया है कि वह 8 मई, 2026 से अपना पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट हमेशा के लिए डिलीट कर देंगे। अपूर्व ने फिल्म 'अलीगढ़' लिखी थी। इंस्टाग्राम पर असरानी ने लिखा, 'इंस्टाग्राम पर मेरा 10 साल का सफर बहुत मजेदार रहा, लेकिन यह पेज कल यानी 8 मई, 2026 से हमेशा के लिए डिलीट कर दिया जाएगा।'

विज्ञापन

दूसरे अकाउंट पर एक्टिव रहेंगे अपूर्व
अपूर्व ने अपने फॉलोअर्स को आगे बताया कि वह अपने प्रोफेशनल पेज के जरिए उनसे जुड़े रहेंगे। 'आप मुझे मेरे वर्क अकाउंट 'अपूर्व असरानी फिल्म्स' पर फॉलो कर सकते हैं। जहां मैं फिल्मों, लेखन और क्रिएटिव काम से जुड़े अपडेट शेयर करता रहूंगा। मेरा एक ट्विटर अकाउंट भी है जो ज्यादा एक्टिव नहीं रहता। हालांकि कभी-कभी काम से जुड़ी घोषणाओं के लिए एक्टिव हो जाता है। बातचीत, प्यार, असहमति और पिछले दस वर्षों में आए सभी उतार-चढ़ावों में मेरे साथ बने रहने के लिए आप सभी का शुक्रिया।'


अपूर्व असरानी क्यों छोड़ रहे हैं सोशल मीडिया?
लेखक से पूछा गया कि वह सोशल मीडिया क्यों छोड़ रहे हैं। इस पर एचटी से बातचीत में अपूर्व असरानी ने बताया कि सोशल मीडिया अब उन्हें सच्ची बातचीत के लिए सही जगह नहीं लगती। उन्होंने कहा 'आज का सोशल मीडिया उस सोशल मीडिया से बहुत अलग लगता है, जिसके लिए मैंने शुरू में साइन अप किया था। यह पहले अपनी बात कहने और लोगों से जुड़ने की एक जगह हुआ करता था। मगर अब ऐसा लगता है कि इस पर एल्गोरिदम, ट्रेंड्स या फिर बिजनेस का कंट्रोल है। मुझे लगता है कि ऑनलाइन अब बारीकियों, सच्चाई या मौलिकता के लिए बहुत कम जगह बची है। अगर आज मुझे सच में कुछ कहना हो, तो मैं कोई आर्टिकल, कोई स्क्रीनप्ले लिखना या कोई फिल्म बनाना ज्यादा पसंद करूंगा। ये माध्यम आज भी अपनी बात को गहराई और विस्तार से कहने का मौका देते हैं, जो सोशल मीडिया में अब मुमकिन नहीं रहा।'

थलापति विजय ने मुख्यमंत्री का रोल करने से कर दिया था इंकार, क्या आपने देखी 27 साल पुरानी यह शानदार फिल्म?

विज्ञापन

अपूर्व असरानी - फोटो : इंस्टाग्राम@apurva_asrani
अपूर्व असरानी का काम
पिछले कुछ वर्षों में, असरानी ने ऐसी फिल्मों और वेब सीरीज में अपने काम के लिए काफी तारीफ बटोरी है, जो संवेदनशील और सामाजिक विषयों पर आधारित हैं। 'अलीगढ़' के अलावा, उन्होंने 'क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स' लिखा है। उन्होंने फिल्म 'शाहिद' को को-राइट और एडिट किया है। उन्होंने फिल्म 'सत्या' और वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' को भी एडिट किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें