फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट को मिला गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवॉर्ड, दुबई में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुईं सम्मानित

Thu, 11 Dec 2025 01:52 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alia Bhatt Won Golden Globes Horizon Award: अभिनेत्री आलिया भट्ट की गिनती मौजूदा वक्त में इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में होती है। अब आलिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। उन्हें गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। जानिए इसे जीतने पर एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-@aliaabhatt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। एक्ट्रेस को रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। आलिया को ट्यूनीशियाई अभिनेत्री हेंड सबरी के साथ एक समारोह में सम्मानित किया गया, जिन्हें उमर शरीफ अवॉर्ड से नवाजा गया। रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का पांचवां संस्करण सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित किया जा रहा है।

आलिया ने जताई खुशी

विज्ञापन

गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवॉर्ड जीतने पर खुशी जताते हुए आलिया ने कहा कि गोल्डन ग्लोब्स द्वारा सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं दुनिया भर में फिल्म और टेलीविजन में बदलाव ला रही महत्वाकांक्षी कलाकारों और महिलाओं की नई पीढ़ी की ओर से बोलने का मौका मिलने के लिए आभारी हूं। ऐसे समय में जब वैश्विक स्तर प्रभावशाली कहानियों को बताने के लिए लोग एकजुट हो रहे हैं, यह सम्मान वाकई काफी महत्वपूर्ण बन जाता है।
 


 

गोल्डन ग्लोब की अध्यक्ष ने की आलिया की प्रशंसा
इस मौके पर गोल्डन ग्लोब्स की अध्यक्ष हेलेन होहेन ने कहा कि हमें आलिया भट्ट को गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवॉर्ड से सम्मानित करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान के लिए है। साथ ही वैश्विक मंच पर फिल्म व टेलीविजन के एक गतिशील और प्रभावशाली केंद्र के रूप में मिडिल ईस्ट के लगातार आगे बढ़ने का जश्न मनाता है।

विज्ञापन

 




यह खबर भी पढ़ेंः फैन ने पूछा कब आएंगी पाकिस्तान? आलिया भट्ट ने दिया ये जवाब, बोलीं- खुशी होगी…; बेटी राहा को लेकर कही यह बात

 

‘अल्फा’ में नजर आएंगी आलिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ और बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। आलिया आखिरी बार फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आई थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें