फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: कड़ी सुरक्षा में शूट होगी आलिया भट्ट की स्पाई यूनिवर्स फिल्म, शारवरी वाघ भी एक्शन करती आएंगी नजर!

Fri, 07 Jun 2024 01:27 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया भट्ट यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स में नजर आने वाली हैं। आलिया के साथ इस फिल्म में शरवरी वाघ भी अहम भूमिका में दिखेंगी। फिल्म के सेट के लिए कड़ी सुरक्षा की तैयारी की जा रही है, ताकि शूटिंग से जुड़ी कोई भी तस्वीर या जानकारी बाहर ना जा सके।
 
विज्ञापन
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt और @sharvari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट वैसे तो हमेशा चर्चा में रहती हैं, पर इन दिनों वह यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया के साथ इस फिल्म में शरवरी वाघ और अनिल कपूर भी नजर आएंगे। इस परियोजना में आलिया के अभिनय करने की खबर की पुष्टि कुछ समय पहले यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने की थी। उन्होंने कहा कि वो यशराज फिल्म्स के सबसे बेशकीमती परियोजना पर काम कर रहे हैं, उन्हें इस पर गर्व है। बहुत सारी चीजें हैं जो स्पाई यूनिवर्स में आएंगी। इसके अंतर्गत वह कई सारी फिल्मों का निर्माण करेंगे। 
विज्ञापन


आलिया भट्ट हैं स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा
रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय विधानी ने आगे कहा कि वह अभी सब कुछ नहीं बता सकते। सही समय आने पर सारी चीजें साझा की जाएंगी। उन्होंने कहा, ‘अभी के लिए  बस इतना बता सकता हूं कि इस स्पाई यूनिवर्स में आलिया भट्ट काम कर रही हैं।’
Pawan Kalyan: चुनाव में धुआंधार प्रदर्शन के बाद नरेंद्र मोदी से मिले पवन कल्याण, बेटा और पत्नी भी रहे मौजूद
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा में होगी शूटिंग
कुछ समय पहले आलिया भट्ट की  कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थी। अब प्रोडक्शन हाउस इस पर सख्त है और उसने निर्णय लिया है कि शूटिंग से जुड़ी हुई किसी भी तरह की तस्वीर या जानकारी बाहर ना जा सके। मीडिया रिपोर्ट्स  के अनुसार इस वजह से सेट पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार आलिया इस समय फिल्म के एक एक्शन सीन के लिए बहुत ही कड़ी और गंभीर ट्रेनिंग कर रही हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जुलाई से शुरू हो सकती है।   
विज्ञापन


शरवरी वाघ भी आएंगी नजर
हाल ही में दिए गए एक साक्षात्कार में शरवरी वाघ ने फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की और कहा, ‘मैं आलिया भट्ट के साथ स्पाई यूनिवर्स कर रही हूं। वह मेरी पसंदीदा अभिनेत्री हैं, मैं उनके बारे में क्या कहूं? यह एक बड़ी व्यावसायिक जासूसी फिल्म है। मैं जो फिल्म कर रही हूं, वे सभी एक दूसरे से बहुत अलग शैली की हैं और मैं इसके लिए खुद को भाग्यशाली मानती हूं।’
कार्तिक के लिए लाए हुए आम खुद खा गया प्रशंसक, फिर हुआ कुछ ऐसा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें