फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत

Fri, 20 Feb 2026 01:12 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alia Bhatt: 79वें बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में शामिल होने के लिए आलिया भट्ट मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस मौके पर काफी उत्साहित दिखीं।
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट को शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। बताया जाता है कि वह 79वें बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में शामिल होने के लिए लंदन जा रही थीं। इवेंट में वह एक प्रेजेंटर के तौर पर भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। हवाई अड्डे के अंदर जाने से पहले अभिनेत्री काफी उत्साहित नजर आईं।
विज्ञापन


आलिया भट्ट का लुक
सफर के लिए आलिया भट्ट ने एक शानदार कैजुअल ड्रेस पहनी। उन्होंने डेनिम जींस के साथ एक नीला टॉप और वाइन कलर का लंबा कोट पहना। उन्होंने इसे कैप, मैचिंग हैंडबैग और सफेद स्नीकर्स के साथ मैच किया। 


प्रेजेंटर के तौर पर स्टेज पर आएंगी
आलिया भट्ट 22 फरवरी को लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में होने वाले बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में प्रेजेंटर के तौर पर स्टेज पर आएंगी।
यह इवेंट ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (बाफ्टा) के 79वें एडिशन का हिस्सा है। यह अवॉर्ड इंटरनेशनल सिनेमा के सबसे मशहूर अवॉर्ड्स में से एक है।

'कॉकटेल 2' में किस किरदार में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना और कृति सेनन? सामने आई नई अपडेट


ये होंगे प्रेजेंटर्स
बताया जाता है कि प्रेजेंटर्स में ब्रायन क्रान्स्टोन  , सिलियन मर्फी, एथन हॉक, केट हडसन, माइकल बी. जॉर्डन, सैडी सिंक, एलिसिया विकेंडर, गिलियन एंडरसन, ग्लेन क्लोज, पैट्रिक डेम्पसी, रिज अहमद और कई अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

आलिया भट्ट - फोटो : एएनआई
रेस में सबसे आगे हैं ये फिल्में
2026 बाफ्टा के लिए नॉमिनेशन जनवरी में अनाउंस किए गए थे। माइकल बी. जॉर्डन की 'सिनर्स' और लियोनार्डो डिकैप्रियो की 'वन बैटल आफ्टर अनदर' रेस में सबसे आगे हैं। इसके बाद टिमोथी चालमेट की 'मार्टी सुप्रीम' है।

आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट
आलिया भट्ट आखिरी बार फिल्म 'जिगरा' में नजर आई थीं। वह जल्द ही फिल्म 'अल्फा' का हिस्सा होंगी। इसके अलावा उनके पास 'लव एंड वॉर' भी है। इसमें उनके साथ विक्की कौशल और रणबीर कपूर होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें