फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट ने मां सोनी राजदान के जन्मदिन पर साझा कीं प्यारी तस्वीर, लिखा- ‘आप मेरी दुनिया हो…’

Sun, 26 Oct 2025 08:06 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alia Bhatt Mother Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी मां और दिग्गज अभिनेत्री सोनी राजदान को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। 

विज्ञापन
आलिया भट्ट अपनी मां के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट ने शनिवार को अपनी मां सोनी राजदान का 69वां जन्मदिन मनाया। अभिनेत्री ने खास तस्वीरें साझा कर मां को बर्थडे विश किया है। इसके साथ ही आलिया ने खास नोट भी लिखा। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

मां संग आलिया ने शेयर की प्यारी तस्वीरें

विज्ञापन

अभिनत्री आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां सोनी राजदान संग कुछ तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर की बात करें, तो सोनी राजदान अपनी बेटी आलिया को गले लगाती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों डिनर के दौरान हंसी-मजाक करते हुए दिख रहे हैं। तस्वीरों के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे मम्मा बर्डी। आप हमारी पूरी दुनिया हैं और आप इसे हर दिन रोशन करती हैं।"
 
सोनी राजदान का करियर
सोनी राजदान को जानी-मानी अभिनेत्री के रूप में जाना जाता है। उन्होंने शुरुआती करियर में टेलीविजन शोज में 'बुनियाद' और 'ये कहां आ गए हम' जैसे धारावाहिकों में काम किया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने '36 चौरंगी लेन', 'मंडी', 'सारांश' और 'खामोश' जैसी फिल्मों में काम किया है। हाल ही में, उन्होंने 'राजी' और वेब सीरीज 'कॉल माई एजेंट: बॉलीवुड' में भी काम किया है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: सुस्त पड़ी 'थामा' को वीकेंड पर थोड़ी राहत, जानें 'एक दीवाने की दीवानियत' और बाकी फिल्मों का भी कलेक्शन

आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट
आलिया अपनी आने वाली फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। यह फिल्म 25 दिसंबर, 2025 को रिलीज होगी। इसके अलावा, आलिया अपने पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी। इसके अलावा, आलिया, फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें