फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: ‘रॉकी और रानी…’ फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर खुश हुईं आलिया, शेयर किया ‘ढिंढोरा बाजे रे’ का BTS

Sat, 02 Aug 2025 03:28 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alia Bhatt Says Thanks To Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Team: आलिया भट्ट अभिनीत ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म को 71वें नेशनल अवॉर्ड में दो पुरस्कार मिले, जिसमें  ‘ढिंढोरा बाजे रे’ गाने को बेस्ट कोरियोग्राफी का नेशनल अवॉर्ड मिला। इस बात से खुश होकर एक्ट्रेस ने गाने का BTS वीडियो शेयर किया है और साथ ही नोट भी लिखा है।

विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की गई। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी शामिल रही, जिसे दो पुरस्कार मिले। फिल्म को पहला नेशनल अवॉर्ड बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम इंटरटेनमेंट कैटेगरी में मिला। वहीं दूसरा पुरस्कार गाने ‘ढिंढोरा बाजे रे’ को बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए मिला। गाने को मिले अवॉर्ड की खुशी को साझा करने के लिए आलिया ने इंस्टाग्राम पर इसका BTS वीडियो शेयर करते हुए नोट लिखा है। आइए जानते हैं क्या बोलीं एक्ट्रेस।

विज्ञापन

आलिया ने शेयर किया 'ढिंढोरा बाजे रे' का BTS
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म के गाने 'ढिंढोरा बाजे रे' का बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस को कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट के मार्गदर्शन में डांस सीखते देखा जा सकता है। वीडियो में अभिनेत्री को शानदार परफॉर्मेंस के लिए कोरियोग्राफर की तरफ से आशीर्वाद स्वरूप कुछ पैसे दिए जाते हैं, जिसे एक्ट्रेस स्वीकार कर अपनी डांस मास्टर का पैर छूती हैं।
 


आलिया ने कहा की ये टीम की बड़ी जीत है
इस BTS वीडियो को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा, 'इन पलों को याद करते हुए और आज मेरा दिल भर आया है। 'ढिंढोरा बाजे रे', वैभवी मर्चेंट मैम की प्रतिभा का नमूना है।' उन्होंने आगे लिखा, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के शानदार सफर के लिए हमेशा आभारी रहूंगी और इस शानदार टीम के हर एक सदस्य के लिए भी, क्योंकि यह जीत आपकी है। इसके लिए ढेर सारा प्यार।' 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Vaani Kapoor: सीरीज 'मंडला मर्डर्स' के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलीं वाणी, बोलीं- 'आसान नहीं था ये'


आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट
आलिया भट्ट के फिल्मों की बात करें, तो अभिनेत्री अपनी आने वाली फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। यह फिल्म 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा, आलिया अपने पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी नजर आएंगी। इसके अलावा आलिया, फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ भी दिखेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें