फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनी राजदान: 69 की उम्र में भी हर रोल के लिए तैयार आलिया भट्ट की मां, 'पंचायत' को लेकर कह दी ये बात

Sun, 20 Sep 2026 11:31 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Soni Razdan: सोनी राजदान इन दिनों फिल्म 'ओम का हरि' में नजर आ रही हैं, जो 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें भरोसा है वह खुद को किसी बिल्कुल अलग माहौल के किरदार में भी ढाल सकती हैं।
विज्ञापन
सोनी राजदान - फोटो : इंस्टाग्राम@sonirazdan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेत्री सोनी राजदान इन दिनों अपनी फिल्म 'ओम का हरि' को प्रमोट करते हुए नजर आ रही हैं। हरीश व्यास के निर्देशन में बनी यह फैमिली ड्रामा और कॉमेडी मूवी शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। ऐसे में अब आलिया भट्ट की मां ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि वह एक कलाकार के तौर पर खुद को किसी तय दायरे में नहीं बांधतीं।
विज्ञापन


वह हर किरदार को उसी उत्साह के साथ निभाती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, सोनी ने कहा कि उन्हें भरोसा है वह खुद को किसी बिल्कुल अलग माहौल के किरदार में भी ढाल सकती हैं। उन्होंने इसके लिए लोकप्रिय सीरीज 'पंचायत' का उदाहरण दिया।

सोनी राजदान - फोटो : इंस्टाग्राम@sonirazdan
क्या बोलीं सोनी राजदान?
पीटीआई से बात करते हुए सोनी राजदान ने कहा, 'एक एक्टर के तौर पर मैं हर किरदार को एक ही उत्साह के साथ देखती हूं। हर किरदार मुझसे या किसी भी एक्टर से अलग-अलग चीजों की मांग करता है। मैं उसी नजरिए से किरदार को देखती हूं। मेरे दिमाग में कोई फिल्टर या तय दायरे नहीं हैं।'

सोनी राजदान ने 'पंचायत' को लेकर क्या कहा?
दिग्गज अभिनेत्री ने इंटरव्यू में आगे कहा, 'अगर आप कल मुझे 'पंचायत' में कास्ट करेंगे, तो मैं उसमें फिट हो सकती हूं। आपको शायद यकीन न हो, लेकिन मैं आपको यकीन दिला दूंगी कि मैं यह कर सकती हूं। आपको बस मुझे वह किरदार देना होगा। मैं वो साड़ियां पहनूंगी और साबित करूंगी कि मैं यह कर सकती हूं।'

सोनी राजदान और महेश भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@sonirazdan
सोनी राजदान ने किसे दिया श्रेय?
सोनी राजदान ने कहा कि अलग-अलग किरदारों में खुद को ढालने की उनकी क्षमता का श्रेय उनके थिएटर के अनुभव को जाता है। बता दें कि एक्ट्रेस ने दिग्गज थिएटर निर्देशक सत्यदेव दुबे के साथ थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की थी। थिएटर के दौरान उन्हें कई तरह के किरदार निभाने का मौका मिला।
विज्ञापन

ओम का हरि - फोटो : इंस्टाग्राम@sonirazdan
क्या है 'ओम का हरि' की कहानी?
बता दें कि 'ओम का हरि' में सोनी राजदान के साथ रघुबीर यादव और अंशुमान झा भी नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी पिता और बेटे के रिश्ते पर आधारित है। हरीश व्यास के निर्देशन में बनी यह फिल्म जिद्दी पिता हरि प्रसाद शर्मा और अपने फैसले खुद लेने वाले बेटे ओम प्रसाद शर्मा की कहानी दिखाती है। 

दोनों के बीच के मतभेद उन्हें भोपाल से वाराणसी तक ले जाते हैं। फिल्म में सोनी राजदान ने सरोज का किरदार निभाया है, जो हरि की पत्नी और ओम की मां है। वह पिता और बेटे के बीच खराब होते रिश्ते को संभालने की कोशिश करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें