सोशल मीडिया पर ट्रेंड लगातार बदलते रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर गूगल जेमिनी के जरिए फोटोज को एडिट करने का ट्रेंड चल रहा है। इसमें अलग-अलग तरह से लोग अपनी फोटोज को एडिट कर रहे हैं। इन्हीं में एक है गूगल जेमिनी का ‘हग माई यंगर सेल्फ’ ट्रेंड। अब सेलेब्स भी इस ट्रेंड में रुचि ले रहे हैं और अपनी तस्वीरें एडिट कर रहे हैं। इसी क्रम में अब अभिनेत्री आलिया भट्ट को भी ये ट्रेंड पसंद आया है और उन्होंने अपनी बचपन की एक तस्वीर को गले लगाए हुए अपनी आजकल की एक तस्वीर शेयर की है।
आलिया ने शेयर की तस्वीर
आलिया भट्ट के एक फैन पेज ने एक्ट्रेस के आजकल के रूप को उनके बचपन की फोटो को गले लगाते हुए एक प्यारा सा एडिट किया। तस्वीर पर कैप्शन लिखा था, ‘मैं नहीं कर सकती, आज छोटा वाला कितना गर्व महसूस कर रहा होगा।’ अब आलिया भट्ट ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी पर फिर से शेयर किया है। इसके साथ ही आलिया ने कैप्शन में लिखा, ‘कभी-कभी हमें अपने अंदर के आठ साल के बच्चे को गले लगाना ही पड़ता है। इसके लिए शुक्रिया।’ उन्होंने बैकग्राउंड में टेलर स्विफ्ट का गाना ‘द वे आई लव्ड यू’ लगाकर इस ट्रेंड को भी सराहा।
क्या है यह ट्रेंड
गूगल जेमिनी का एआई इमेज-जनरेशन टूल इस ट्रेंड का स्रोत है। इसके जरिए यूजर्स अपनी तस्वीरों को एडिट कर रहे हैं और अपने नए-नए रूपों से मिल रहे है। इसके जरिए लोग अपने वर्तमान रूप को अपने युवा रूप को गले लगाते या मिलते हुए दिखाते हैं। इस ट्रेंड ने लोगों को खुद को एक दिल को छू लेने वाले पल में कल्पना करने का मौका दिया है।
‘अल्फा’ में नजर आएंगी आलिया
आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इस साल के अंत में यशराज के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ शरवरी वाघ और बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिकाओं में दिखेंगे। इसके अलावा आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।