फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: Cannes के बाद फ्रेंड की शादी में आलिया भट्ट का दिखा फ्यूजन लुक, एक्ट्रेस की तस्वीरें-वीडियो वायरल

Wed, 28 May 2025 01:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कान फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक्स से सबको चौंकाने के बाद अब आलिया भट्ट फिर से एक अलग अंदाज में नजर आईं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें, वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अपनी फ्रेंड की शादी में डांस कर रही हैं। इन तस्वीरों, वीडियो में आलिया का लुक काफी हटकर है।
विज्ञापन
फ्रेंड की शादी से आलिया भट्ट के लुक हुए वायरल - फोटो : एक्स (ट्विटर), @Filmfare
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट अपनी एक्टिंग ही नहीं ड्रेसिंग स्टाइल के लिए भी चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों आलिया के कान फिल्म फेस्टिवल से कई लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। यह सिलसिला अब तक जारी है। हाल ही सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के कुछ और लुक्स वायरल हुए, वह अपनी फ्रेंड की शादी में स्पेन में मौजूद हैं। फैंस आलिया के लुक्स, स्टाइल को काफी पसंद कर रहे हैं।  

आलिया का दिखा फ्यूजन अंदाज 

विज्ञापन

इन दिनों आलिया भट्ट अपनी दोस्त तान्या साहा गुप्ता की शादी को स्पेन में एंज्वॉय कर रही हैं। इस शादी से उनके कुछ लुक्स भी वायरल हो रहे हैं। आलिया की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी दोस्त के साथ पोज दे रही हैं। इस तस्वीर में आलिया ने व्हाइट कलर का टॉप पहना है, उसके ऊपर मैचिंग ब्लेजर और क्रीम कलर की प्लीट्स वाली स्कर्ट पहनी है। इसके अलावा एक और लुक में आलिया का बोहो अंदाज दिख रहा है, ब्लू कलर की बोहो ड्रेस में वह काफी कूल लग रही हैं।  
 

 

ये खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt: कान के रेड कार्पेट पर आलिया ने ‘आपदा’ को बनाया अवसर, वायरल वीडियो देख जमकर तारीफ कर रहे फैंस 

कान फिल्म फेस्टिवल से साड़ी-गाउन लुक वायरल

विज्ञापन

कान फिल्म फेस्टिवल में भी आलिया का खूब जलवा रहा। एक्ट्रेस का साड़ी, गाउन लुक खूब चर्चा में रहा। अब तक इस लुक की चर्चा हो रही है। पहली बार आलिया कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कॉर्पेट पर चलीं और छा गईं। अगले साल भी कान फिल्म फेस्टिवल में आने का आलिया को इंतजार है।  

विज्ञापन

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 
फ्रेंड की शादी और कान फिल्म फेस्टिवल के लुक से हटकर आलिया भट्ट के करियर फ्रंट की बात की जाए तो वह इस साल एक फिल्म ‘अल्फा’ कर रही हैं। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, इसमें आलिया एक स्पाई का रोल करती दिखेंगी। साथ ही आलिया इसमें एक्शन भी करेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें