फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: आलिया भट्ट को मिली खुशखबरी! एशियन प्रोजेक्ट मार्केट के लिए चुनी गई फिल्म 'डिफिकल्ट डॉटर्स'

Mon, 21 Jul 2025 02:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alia Bhatt Difficult Daughters: आलिया भट्ट आखिरी बार वासन बाला की फिल्म 'जिगरा' में नजर आई थीं। उन्होंने इस फिल्म में अभिनय भी किया और इसका निर्माण भी किया।
विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'डिफिकल्ट डॉटर्स' बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (बीआईएफएफ)' के लिए चुनी गई है। डेडलाइन के मुताबिक यह फिल्म उन 30 फिल्मों में से एक है जो एशियन प्रोजेक्ट मार्केट (एपीएम) के लिए चुनी गई है।
विज्ञापन

आलिया भट्ट हैं फिल्म की निर्माता
फिल्म का निर्देशन आलिया की मां सोनी राजदान ने किया है। इसकी निर्माता आलिया भट्ट, उनकी बहन शाहीन भट्ट और एलन एमसीएलेक्स हैं। 'डिफिकल्ट डॉटर्स' एशिया भर से चुनिंदा फिल्मों में से एक है, जिसे एपीएम में प्रदर्शित किया जाएगा। इस प्रोग्राम में फिल्म निर्माता अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों और सह-निर्माताओं से जुड़ेंगे।

'द लास्ट ऑफ देम प्लेग्स' को मिली जगह
डेडलाइन के अनुसार, इस सूची में एक और प्रोजेक्ट 'द लास्ट ऑफ देम प्लेग्स' है। इसका निर्देशन कुंजिला ने किया है और इसका निर्माण अभिनेत्री कनी कुसरुति और पायल कपाड़िया ने किया है। कुसरुति पिछले साल बीआईएफएफ के न्यू करंट्स सेक्शन की जूरी सदस्य थीं।

यह खबर भी पढ़ें: Shilpa Shirodkar: 'गोली लगने से शिल्पा शिरोडकर की मौत, पैरेंट्स के 25 मिस्ड कॉल'; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा

आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
इन फिल्मों को भी किया गया शामिल
बीआईएफएफ में फिल्म 'मून' को भी चुना गया है। इसके निर्देशक प्रदीप कुर्बाह हैं। आखिरी बार उन्होंने साल 2019 में बीआईएफएफ अवॉर्ड जीता था। बांग्लादेशी फिल्म निर्माता बिप्लब सरकार एलजीबीटीक्यू थीम पर आधारित कहानी 'द मैजिकल मेन' के साथ बीआईएफएफ में लौट रहे हैं। मलेशियाई निर्देशक लाउ कोक रुई, निर्माता सोई चियांग, स्टेफानो सेंटिनी और वोंग क्यू सून के साथ 'वेक मी अप व्हेन द मॉर्निंग एंड्स' प्रस्तुत कर रहे हैं।
यह प्रोग्राम 20-23 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

आलिया भट्ट के काम के बारे में
आलिया भट्ट आखिरी बार वासन बाला की फिल्म 'जिगरा' में नजर आई थीं। उन्होंने इस फिल्म में अभिनय भी किया और इसकी निर्माता भी थीं। फिल्म की कहानी एक बहन के अपने भाई को जेल से छुड़ाने के मिशन पर आधारित है।
वह अगली बार यशराज फिल्म्स की जासूसी फिल्म 'अल्फा' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। वह संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित 'लव एंड वॉर' में भी काम कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें