फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: कान 2025 में धमाकेदार डेब्यू के बाद सीधे स्पेन पहुंचीं आलिया भट्ट, दोस्त की शादी में हुईं शामिल

Tue, 27 May 2025 03:24 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alia Bhatt In Spain: आलिया भट्ट ने हाल ही में कान 2025 में अपने स्टाइल और फैशन स्टेटमेंट से सभी को इंप्रेस कर दिया। इसके बाद अभिनेत्री सीधे स्पेन अपनी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचीं। 

विज्ञापन
आलिया भट्ट - फोटो : एक्स- @alfucore
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार आलिया भट्ट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में धमाकेदार डेब्यू करने के बाद आलिया सीधे स्पेन पहुंचीं अपनी बचपन की दोस्त तान्या साहा गुप्ता की शादी में शामिल होने। जी हां, इस खास मौके पर आलिया का अंदाज और स्टाइल अब चर्चा का विषय बन गया है।

फंक्शन का वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन

तान्या साहा गुप्ता और डेविड एंजेलोव की शादी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आलिया भट्ट का मस्तीभरा और ट्रेंडी लुक फैंस को काफी भा रहा है।

आलिया के लुक ने बटोरी लाइमलाइट

विज्ञापन

आलिया ने इस फंक्शन के लिए एक रंग-बिरंगा ट्रेडिशनल लहंगा चुना, जिसे उन्होंने पीले रंग के ब्लाउज के साथ पेयर किया। उनके इस लुक को खास बना दिया उनके एक्सेसरीज ने। गले में पर्पल बैंडाना और आंखों पर डार्क सनग्लासेस। यह पूरा लुक एक परफेक्ट बोहो-चिक वाइब देता है, जिसमें ट्रेडिशन और मॉडर्न स्टाइल का बेहतरीन मिश्रण दिखाई देता है।

ये खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने इस बात के लिए की ऐश्वर्या की तारीफ, यूजर्स बोले- यह इनकी सबसे अच्छी आदत है

आलिया के इस अंदाज ने फैंस को इतना लुभाया कि वीडियो देखते ही देखते एक्स पर वायरल हो गया। कई लोगों ने न सिर्फ उनके फैशन सेंस की तारीफ की, बल्कि इस बात को भी सराहा कि इतने बिजी शेड्यूल के बावजूद आलिया अपनी पुरानी दोस्ती को समय देती हैं।

कान 2025 में आलिया का जलवा
इस स्पेशल वेडिंग अपीयरेंस से कुछ दिन पहले ही आलिया भट्ट ने कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर तहलका मचा दिया था। अपने पहले अपीयरेंस में उन्होंने पहना था स्कियापारेली का न्यूड गाउन जो स्प्रिंग 2025 काउचर कलेक्शन से था। 

इस लुक को स्टाइल किया था रिया कपूर ने। वहीं फेस्टिवल के क्लोजिंग सेरेमनी के लिए उन्होंने एक कस्टम-डिजाइन्ड गूच्ची साड़ी पहनी—जो गूच्ची ब्रांड की पहली मेड-टू-ऑर्डर साड़ी थी। इस ड्रेस के जरिए भी आलिया ने खूब वाहवाही बटोरी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें