फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alec Baldwin: रिहर्सल के दौरान गोली चलने से मौत मामले में हॉलीवुड अभिनेता पर चलेगा मुकदमा, नई जज का फैसला

Sat, 25 May 2024 10:16 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड अभिनेता एलेक बाल्डविन ने 2021 में 'रस्ट' के सेट पर शूटिंग के दौरान गोलीबारी में हुई सिनेमैटोग्राफर हेलिना हचिन्स की मौत के मामले को खारिज करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया।
विज्ञापन
एलेक बाल्डविन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड अभिनेता एलेक बाल्डविन पर सिनेमैटोग्राफर हलिना हचिन्स की हत्या करने का आरोप लगा है। दरअसल, अक्तूबर 2021 में 'रस्ट' के सेट पर शूटिंग के दौरान गोली चलने से सिनेमैटोग्राफर हलिना हचिन्स की मौत हो गई थी। इसी को लेकर अभिनेता पर घातक शूटिंग के लिए हत्या का आरोप लगाया गया था। वहीं, अब इस अभिनेता की ओर से कोर्ट में इस मामले को खारिज करने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने उस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। वहीं, न्यू मैक्सिको के एक न्यायाधीश ने फैसला किया है एलेक बाल्डविन पर 'रस्ट' सिनेमैटोग्राफर हैलिना हचिन्स की घातक गोलीबारी के लिए इस गर्मी में भी मुकदमा चलेगा।

विज्ञापन


जुलाई में शुरू होगा मुकदमा
न्यायाधीश मैरी मार्लो सोमर ने शुक्रवार को अपने हाल ही में जारी फैसले में कहा, 'यह आदेश दिया जाता है कि अभियुक्त एलेक बाल्डविन के अभियोग को खारिज करने के प्रस्ताव को अस्वीकार किया जाता है।' एलेक का मुकदमा 9 जुलाई को सांता फे में शुरू होने वाला है। राज्य बनाम अलेक्जेंडर राय बाल्डविन का मुकदमा लगभग दो सप्ताह तक चलने की उम्मीद है। एलेक के खिलाफ हाल ही में जिस तरह से अभियोग तैयार किया गया था और जिस तरह से उन्हें ग्रैंड जूरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, उससे संबंधित बचाव पक्ष के कई मुद्दों का मूल्यांकन करते हुए, न्यायाधीश सोमर ने अभियोजन पक्ष के खिलाफ सभी दावों को खारिज कर दिया।
Amol Palekar: अमोल पालेकर की याचिका पर कोर्ट ने भेजा केंद्र को नोटिस, अभिनेता ने आईटी नियमों को दी हैं चुनौती
विज्ञापन


ऐसे हुई हेलिना हचिन्स की मौत
एलेक बाल्डविन फिल्म के निर्माता भी थे, जिन्होंने न्यू मैक्सिको में कम बजट वाले वेस्टर्न के लिए रिहर्सल के दौरान कोल्ट .45 पकड़ा हुआ था। आरोप के अनुसार, बाल्डविन ने शूट शुरू होने पर लाइव राउंड जारी किया, जिसमें सिनेमैटोग्राफर हेलिना हचिन्स की मौत हो गई और निर्देशक जोएल सूजा घायल हो गए। हालांकि, जनवरी में अभियोजकों ने नए सबूतों का हवाला देते हुए उनके खिलाफ अनैच्छिक हत्या के आरोप लगाए गए थे। अभिनेता ने आरोपों में खुद को निर्दोष बताया है।
विज्ञापन

Samyuktha: बॉलीवुड में एंट्री मारने वाली हैं संयुक्ता, 'जवान' और 'एनिमल' से भी है फिल्म का कनेक्शन

एलेक बाल्डविन का बयान
मार्च में 'रस्ट' आर्मरर हन्ना गुटिरेज-रीड को हैलिना हचिन्स की मौत के लिए अनैच्छिक हत्या का दोषी पाया गया। 26 वर्षीय आर्मरर को अधिकतम 18 महीने की जेल की सजा सुनाई गई। वहीं हादसे के बाद एलेक ने कहा था, 'मैं कभी किसी पर बंदूक नहीं तान सकता और ट्रिगर तो चला ही नहीं सकता।' फिलहाल वे मुकदमा लंबित रहने तक स्वतंत्र हैं, लेकिन इस शर्त पर कि वे हथियार न रखें, शराब न पिएं और देश न छोड़ें। यदि एलेक बाल्डविन भी दोषी पाया जाता है तो उन्हें 5,000 डॉलर के जुर्माने के अलावा 18 महीने की जेल की सजा भी हो सकती है।
Sunil Dutt: रेडियो अनाउंसर से कैसे बने बॉलीवुड में सुपरस्टार सुनील दत्त, जानिए उनकी जिंदगी के दिलचस्प किस्से

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें